Muzaffarnagar News: सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा 19 को लोकतंत्र बचाओ सम्मेलन
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश लोकतंत्र बचाओ सम्मेलन का आयोजन १९ दिसंबर रविवार को होने जा रहा है। यह सम्मेलन सरवट में बझेडी फाटक के निकट मदीना चौक पर आयोजित होगा।
उपरोक्त जानकारी एक पत्रकार वार्ता में देते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मोहम्मद कामिल ने बताया कि एक दिवसीय लोकतंत्र बचाओ रैली में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के बड़े नेता एमके फैज, मौलाना सज्जाद, लालमणि प्रसाद एवं अन्य बड़े नेता इस रैली में अपने अपने विचार प्रकट करेंगे।
पार्टी का मानना है कि १९५२ में लोकतंत्र बहाली का पहला चुनाव देश में हुआ था। तब से लेकर आज तक आम जनता का इस्तेमाल वोटों के लिए किया गया। गरीब और गरीब होता जा रहा है और देश पूंजीपतियों के हाथ में चला गया। इन सब मुद्दों को लेकर पार्टी लोकतंत्र बचाओ सम्मेलन करने जा रही है।
उन्होंने यह भी बताया के इस सम्मेलन को नगरपालिका प्रांगण नुमाइश ग्राउंड जीआईसी ग्राउंड में स्वीकृति देने की मांग की गई थी लेकिन अब इसकी स्वीकृति मदीना चौक की प्रदान की गई है।
जहां से यह एक विशाल रैली के रूप में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि आने वाले चुनावों की दृष्टिगत यह रैली एक मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीएम कामले, राष्ट्रीय महासचिव सीताराम कोहीवाल आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए।

