Muzaffarnagar News: अवैध तेल ठिकानों पर छापेमारी, तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। सहारनपुर पुलिस द्वारा डीजल चोरी के मामले में संलिप्तता के आरोप में जिला पूर्ति अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद अब अवैध डीजल पंपों के खिलाफ जिले में अभियान शुरू हो गया है।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र में तेल के अवैध व्यापार के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान गांव नंगला खेपड में चल रहे तेल के अवैध कारोबार को पकड़ा तथा तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
खाद्य अधिकारी विकास सिंह ने मीरापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि गांव नंगला खेपड निवासी प्रशांत पुत्र ओमबीर अपने साथी विकास पाल पुत्र धर्मवीर निवासी बच्चन कालोनी मुजफ्फरनगर तथा एक अज्ञात जमीन मालिक के साथ मिलकर नंगला खेपड गांव के निकट डीजल-पैट्रोल का अवैध कारोबार कर रहे थे।
खाद्य अधिकारी ने बताया कि टीम द्वारा की गई छापे मारी की कार्यवाही के दौरान मौके से उन्हे करीब डेढ़ सौ लीटर डीजल-पैट्रोल तथा ड्रम व अन्य उपकरण मिले हैं। उन्होने बताया कि जिले में तेल का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कठोर कार्रवाही की जा रही है। उन्होने नागरिकों से तेल का अवैध कारोबार करने वालों की सूचना देने की अपील की। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तारा किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिरोही द्वारा वांछित अभियुक्त रियासत पुत्र अनवर निवासी रथैडी थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर को रथेडी कट से गिरफ्तार किया । वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा विघुत अधि0 में वारण्टी अभियुक्त शेर सिंह पुत्र गोपाल निवासी केलावडा थाना खतौली मुजफ्फरनगर को अभियुक्त गिरफ्तार किया।
वहीं थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश गौतम द्वारा वांछित अभियुक्त अरूण पुत्र संसार सिंह नि0 बहुपुरा रोड मोरना थाना भोपा मु0नगर, कालू राम पुत्र भूले सिंह नि0 ग्राम दरियाबाग थाना ककरौली मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार त्यागी द्वारा वाद वारण्टी अभियुक्त नरेन्द्र पुत्र ऋषिपाल नि0 ग्राम शाहडब्बर थाना बुढाना मु0नगर मुजफ्फरनगर को अभियुक्त गिरफ्तार किया।
वहीं थाना महिला थाना पर नियुक्त उ0नि0 साधना चौधरी द्वारा मुस्लिम विवाह संरक्षण अधि0 में वांछित अभियुक्त शहजाद पुत्र तनवीर नि0 ग्राम असारा थाना रमाला बागपत को चौधरी चरण सिंह तिराहा बुढाना से गिरफ्तार किया गया।
कई को चाकू सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को चाकू सहित गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा अभियुक्त जावेद पुत्र भूरा उर्फ मंसाद निवासी महमूदनगर थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर को मदीना पार्क से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 पवनदीप शर्मा द्वारा अभियुक्त इसरार पुत्र अमीर निवासी खालापार थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को बिजली घर गेट के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।











