उत्तर प्रदेश

Jaunpur News: पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त अजीत उर्फ गोरख पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Jaunpur News: थाना चन्दवक पुलिस ने बीती रात्रि को पेशी पर ले जाते समय पुलिस अभिरक्षा से फरार बदमाश अजीत उर्फ गोरख पुत्र त्रिभुवन बजरंग नगर थाना क्षेत्र  चन्दवक को एक मुठभेड़के दौरान गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में फरार बदमाश के वायें पैर में घुटना के नीचे गोली लगी है।

 18 दिसम्बर को चन्दवक पुलिस दो चोर बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद मुअसं से 284/21 धारा 401 भादवि का पंजीकृत कर पेशी पर दीवानी न्यायालय ले जा रहे थे जफराबाद रेलवे क्रॉसिंग (Jaffrabad Railway Crossing) पर दोनो बदमाश अजीत उर्फ गोरख  एवं सचिन यादव  पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये पुलिस में अफरा तफरी मच गयी कुछ ही देर बाद सचिन यादव पकड़ा गया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया लेकिन अजीत नहीं मिला।

इसके बाद फरार बदमाश के खिलाफ थाना जफराबाद में मुअसं 156/21 धारा 224 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था पुलिस का कथन है कि अजीत की तलाश में पुलिस ने घेराबन्दी की थी। कि देर रात मुखबिर से सूचना मिली की बदमाश खुज्जी मोढ़ के पास देवलासपुर हरिहरपुर के पास अन्य बदमाशो के साथ फरार बदमाश भी है।

पुलिस पहुंची तो खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया खुद को बचाते हुए पुलिस ने भी फायर किया गोली फरार बदमाश अजीत उर्फ गोरख के वायें पैर में घुटने के नीचे लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =