वैश्विक

Jammu and Kashmir News: कठिन पहाड़ी इलाके में चिनाब पर बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा रेल ब्रिज

Jammu and Kashmir News: दुनिया का सबसे बड़ा रेल ब्रिज 2022 के अंत तक चालू हो जाएगा। यह पुल जम्मू-कश्मीर के चिनाब नदी पर बन रहा है। रेलवे ने खुद शनिवार को ट्वीट कर निर्माण कार्य के बारे में जानकारी दी है।जानकारी के अनुसार अगर सब कुछ ठीक रहा, तो दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल दिसंबर 2022 तक रेल यातायात के लिए चालू हो सकता है।

पुल को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में कटरा-बनिहाल रेल खंड पर 27949 करोड़ रुपये की लागत से चिनाब नदी पर बनाया जा रहा है। पुल नदी के तल से 359 मीटर ऊंचा है। पुल को मुख्य मेहराब के साथ 1315 मीटर लंबा बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

 रेलवे की ओर से इस पुल के चालू होने की कोई सटीक तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन अगर सूत्रों की माने तो यह पुल दिसंबर 2022 तक तैयार होने की संभावना है। रेलवे ने इसी साल अप्रैल में पुल पर इसका अंतिम आर्क क्लोजर पूरा किया था, इसे भारतीय रेलवे द्वारा एक चुनौती के रूप में लिया गया है

क्योंकि इसका निर्माण स्थान बहुत कठिन पहाड़ी इलाके में है। यह पुल सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना, उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक का हिस्सा है। जब यह पुल बन जाएगा तो भारतीय इंजीनियरिंग इतिहास में यह निर्माण कार्य एक मील का पत्थर साबित होगा।

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने हाल ही में ट्वीट कर इस पुल के निर्माण कार्य को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था- “पूरी तरह से पूरा होने के बाद, पुल नदी के तल से 359 मीटर ऊपर खड़ा होगा, जिससे यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बन जाएगा। यह भारतीय रेलवे का एक और इंजीनियरिंग चमत्कार होगा।”

इस पुल की एक और सबसे महत्वपूर्ण तकनीकी विशेषता यह है कि जिस स्ट्रक्चरल स्टील से पुल बनाया गया है वह -10 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी खड़े होने की क्षमता रखता है। यानि कि जम्मू-कश्मीर के मौसम का इस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और पुल बिना किसी कठिनाई के चालू रहेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 19 =