उत्तर प्रदेश

Ghaziabad News: बागपत के फाइनेंसर को गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात

Ghaziabad News:  लोनी थाना क्षेत्र के डीएलएफ चौकी इलाके में बाइक से जा रहे युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें युवक की मौत हो गई। सीओ लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय की मानें, तो मृतक का नाम विकास है, जोकि बागपत का रहने वाला है। विकास मोटरसाइकिल से जा रहा था। तभी अज्ञात बदमाशों ने विकास पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अस्पताल में विकास में दम तोड़ दिया।

हालांकि विकास के दोस्त अमित भाटी की माने तो 8 से 10 राउंड बदमाशों ने फायरिंग की थी। मृतक विकास के सिर पर भी गोली लगी है। हालांकि पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

जिस समय वारदात हो रही थी उस समय लोगों ने कई राउंड गोलियां की आवाज सुनी। जिससे जाहिर तौर पर लोगों के बीच दहशत का माहौल हो गया। क्योंकि मामला लोनी में डीएलएफ कॉलोनी के पास का है, जो एक व्यस्त इलाका है। इसलिए भीड़ भी लग गई, लेकिन भीड़ में से किसी की भी हिम्मत नहीं हो पाई कि वह शोर तक मचा पाए।

हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले हैं। जिसमें बदमाशों का सुराग मिलने की बात कही जा रही है। माना जा रहा है कि बदमाश दिल्ली की तरफ फरार हुए होंगे। दूसरा रास्ता बदमाशों के भागने का बागपत भी हो सकता है। जिस तरह से दिनदहाड़े वारदात अंजाम दी गई उझसे कहीं ना कहीं पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस को शक है, कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात अंजाम दी गई है। क्योंकि वारदात अंजाम देने के तरीके से साफ है, कि बदमाशों का मकसद युवक की हत्या करना था। किसी लूटपाट का इरादा यहां नजर नहीं आता है। एक के बाद एक ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर बदमाश इस बात को सुनिश्चित कर लेना चाहते थे कि विकास की मौत हो गई है।

विकास के परिवार को सूचना किया गया है। मौके पर विकास के परिवार के लोग भी पहुंच गए हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लोनी का इलाका दिल्ली से सटा हुआ है और दिल्ली से सटे इलाके में ताबड़तोड़ गोलियां चलने से पुलिस के लिए भी बदमाशों को पकड़ना बेहद बड़ी चुनौती है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =