News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

Nitin Gadkari |

755 करोड़ रुपए की कुल लागत वाली 101 किमी कुल लंबाई की 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास

मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय सडक एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे से प्रदेश में सियासी पारा चढने लगा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दोपहर के वक्त सरकूलर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान मे आयोजित जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज की सभा को किसानों के नेता चौ. चरण सिंह को समर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा किसानों के लिए संघर्ष किया है। केद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में कपास सस्ता है, कपडा महंगा है गेहूं सस्ता है ब्रेड, बिस्कुट महंगा है टमाटर सस्ता है, सोस महंगा है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का जो भाव मिलना चाहिए वह उनको नहीं मिल रहा है। सरकार चाहती है कि किसान अन्नदाता के साथ-साथ ऊर्जावान बने। उन्होंने अपने संबोधन में अनेक योजनाअें का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड से जुडी 755 करोड रूपये की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। केंन्द्रीय सडक एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा शामली में ग्रीन फील्ड बाईपास के निर्माण के अलावा पुरकाजी-लक्सर मार्ग के करीब 15 किलोमीटर का चौडीकरण जो कि 227 करोड से होगा। इससे यूपी-उत्तराखंड में आवागमन आसान होगा। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा मेरठ-मुजफ्फरगनर मार्ग पर 21 स्थानो पर सुरक्षा कार्यो का जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है उन कार्यो का भी उदघाटन किया। विदित हो कि पुरकाजी-लक्सर मार्ग के दो लेन पेल्ल्ड शोल्ल्डर सहित ईपीसी मोड के अंतर्गत चौडीकरण और सुदृढीकरण का कार्य 227.06 करोड से कराया जाएगा। 15 किमी के इस मार्ग के निर्माण से दो राज्य के लोगों को लाभ मिलेगा। निकटवर्ती जनपद शामली में मेरठ-करनाल हाईवे से पानीपत खटीमा मार्ग से जोडने वाले ग्रीन फील्ड बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें 326 करोड रूपये की लागत से आठ किमी का बाईपास बनना है, जिससे उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा और पंजाब तक आवागमन अब आसान हो सकेगा। उन्होने कहा कि देश में गेहूं और चावल मांग से ज्यादा है। चावल व गेहूं सरकारी गोदामों में भरे पडे है। हम चाहते है कि किसान गेहूं और गन्ने के अलावा सरसों, कपास के साथ-साथ अन्य फसलों का भी उत्पादन करे। उन्हेंने कहा कि महाराष्ट्र का किसान एक एकड में 105 टन से 140 टन तक गन्ना पैदा करता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के किसानों को संदेश दिया कि राजमार्गो की नई सौगात मिलने के साथ-साथ वे अपनी खेती में फसलों का नये तरीके से उत्पादन करे जिससे देश की मुख्यधारा से जोडा जा सके और खेती लाभ का सौदा बन सके। उन्होंने कहा कि गांव को समृ(शाली बनाना है और पैट्रोल में इथोनोल डालने से जहां एक ओर विदेश से पैट्रोल डीजल नहीं मंगाना पडेगा वहीं दूसरी ओर हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में इथोनोल का उत्पादन होने से किसानों की माली हालत बढ़ेगी। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि मैंने कई विदेशी कम्पनियों से बात कर बाइक व स्कूटर में फ्लैक्स इंजन लगाने का अनुरोध किया है जिससे इथोनोल के द्वारा उक्त वाहन कम कीमत पर चल सकेंगे नई तकनीक से बन रहा इथोनोल 62 रूपये लीटर के हिसाब से मिलेगा। जिससे कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ आम व्यक्ति पर भी बोझ कम पडेगा। उन्होंने कहा कि हाईवे निर्माण से दिल्ली से देहरादून की दूरी दो घंटे में पूरी होगी। इसी तरह पूरे देशभर में अनेक एनएच बनाये जा रहे है जिनमें दूरियां बहुत ही कम समय में पूरी की जा सकेगी। सभा को जनरल वीके सिंह राज्यमंत्री सडक परिवहन, संजीव बालियान केंद्रीय राज्यमंत्री, सुरेश राणा गन्ना मंत्री उत्तर प्रदेश, सुरेश खन्ना कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश, कपिलदेव अग्रवाल स्वतंत्र प्रभार मंत्री, विधायक उमेश मलिक, विधायक विक्रम सैनी ने सम्बोधित किया। सभा का संचालन सत्येंद्र सिसौदिया जिला प्रभारी मुजफ्फरनगर ने किया। मंच पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिंप अध्यक्ष डा. वीरपाल निपर्वाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सतपालसिंह पाल चेयरमैन जिला सहकारी बैंक आदि मौजूद रहे। इसके अलावा अनेक पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त प्रमोद पुत्र रमेश चन्द निवासी आनन्दपुरी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त मौ0 कैफ उर्फ आशु पुत्र मौ0 इकवाल निवासी महमूदनगर थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रणवीर सिंह द्वारा एन0डी0पी0एस0 एक्ट में वारण्टी अभियुक्त सूरज पुत्र सुलतान निवासी ग्राम परई थाना छपार को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 संजय सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त अर्जुन पुत्र उदयपाल निवासी सिंघलपुर थाना चरथावल को गिरफ्तार किया।इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 महीपाल शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त जमशेद पुत्र भागमल निवासी ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया। वहीं थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 सतवीर िंसह द्वारा वारण्टी अभियुक्त सोनू उर्फ मामा पुत्र इकवाल कुरैशी निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर को गिरफ्तार किया।

बाइक सहित पकड़ा
खतौली। बाइक सहित शातिर को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 प्रशान्त कुमार गिरि द्वारा अभियुक्त आसिक पुत्र इस्लाम निवासी सराफत कालोनी कस्वा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को सफेदा मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 स्पलेण्डर प्लस मोटरसाइकिल (फर्जी नं0 प्लेट लगी) व 01 तमन्चा 315 बोर बरामद किया गया।

तमंचा, कारतूस सहित शातिर दबोचा
मुजफ्फरनगर। शांतिर के तमंचा, कारतूस सहित गिरफ्तार किया। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र िंसह द्वारा अभियुक्त राशिद पुत्र जहीरूद्दीन निवासी ग्राम सम्भलहेडा थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम सम्भलहेडा से जटवाडा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।

साइबर हैल्पलाइन का सराहनीय कार्य जारी
मुजफ्फरनगर। आवेदक बृजेश कुमार निवासी कस्वा व थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा वाहन बेचने की एडवांस पेमेन्ट की मनी रिक्वेस्ट भेजकर ८१ हजार रुपये की धोखाधडी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए क्क्रङ्घञ्जरू को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा ८१ हजार रूपये में से ५० हजार रूपये की आंशिक धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। शेष धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराने हेतु प्रयास जारी है। आवेदक जितेन्द्र कुमार पुत्र किशनलाल निवासी ग्राम उमरपुर थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा परिचित बन मनी रिक्वेस्ट भेजकर ०५ हजार रुपये की धोखाधडी की गयी है।
साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फोकस एडवांस प्राईवेट लिमिटेड को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा ०५ हजार रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक मारूफ पुत्र फारूख निवासी रियावली थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर ५०,००० रुपये की धोखाधडी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए डव्ठप्ज्ञॅप्ज्ञ – म्।ैम्ठर्न्को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा ५० हजार रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

 

हर सर लाल टोपी व हर घर समाजवादी झंडा ही लक्ष्यः गौरव जैन3 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार कई दिनों से लगातार हर-घर समाजवादी झंडा अभियान चल रहा है जिसके तहत गौरव जैन के नेतृत्व में सदर विधानसभा के अनेको स्थानों पर बूथ स्तर पर झंडा वितरण व प्रचार का कार्य लागातार किया जा रहा है जिसके तहत अनेकों स्थानों पर क्षेत्रवासियों ने गौरव जैन की प्रेरणा से उत्साह के साथ अपने घर पर झंडा लगाने का कार्य किया है, उक्त कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक २३/१२/२१ को भी सपा नेता गौरव जैन के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र के कई गांव जैसे कूकड़ा,विलासपुर,मखियाली,तिगरी,भांडुरा,जट मुंझेड़ा, भिक्की व कई नगरपालिका क्षेत्र में भी अनेको लोगो झंडा फहराया व गौरव जैन को अपना समर्थन दिया उक्त कार्यक्रम के तहत ग्राम तिगरी में बैठक का भी आयोजन भी हुआ जिसमें आस पास के क्षेत्र के लोगो ने एकत्रित होकर सपा नेता गौरव जैन व मो.नियाज का स्वागत व समर्थन किया, उक्त सम्मानित नेतागण ने सभी क्षेत्रवासियो को झंडा वितरण कर भाजपा की सत्ता के कुकर्मा के प्रति जागरूक करते हुए सपा नेता गौरव जैन ने कहा कि भाजपा खेमे की बैचेनी व सत्ता शासित संस्थाओ का समाजवादियों पर किया जा रहा दुरुपयोग बता रहा है कि हमारा रास्ता सही, युवजन सभा के विधानसभा अध्यक्ष मो.नियाज ने कहा कि आने वाले दिनों में नोजवान झंडा वितरण व प्रचार कार्यक्रम में और अधिक तेजी लाने का काम करेंगे,कार्यक्रम में मुख्य रूप से मो.नियाज(सदर विधानसभा अध्यक्ष सयुस),लवी गोयल (नगर कोषाध्यक्ष सयुस),राशिद जैदी (विधानसभा उपाध्यक्ष सयुस),जफ्फॉर,ज़ीशान,मुर्सलीन,सुहेल,बिट्टू शर्मा,मुन्ना,नुसरत,नदीम,ज़ीशान, बदर, शमीम तिगरी, आदि साथीगण उपस्थित रहे

शूटिंग खिलाड़ी छात्र छात्राओं ने लहराया परचम4 Min 10 |
मुज़फ्फरनगर । एस डी कॉलेज के शूटिंग के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कांधला में आयोजित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की अंतर महाविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर के पुरुष वह महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसमें कुमारी हिमांशी कश्यप बी ए तृतीय वर्ष ने ५० मीटर फ्री पिस्टल शूटिंग में स्वर्ण पदक,१० मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक और २५ मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में चौथा स्थान अर्जित किया। अक्षत वर्मा बी ए प्रथम वर्ष ने ५० मीटर फ्री पिस्टल में स्वर्ण पदक और १० मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक, निशांत तोमर बीपीएड दूतिए वर्ष ने २५ मीटर रैपिड फायर पिस्टल में स्वर्ण पदक तथा २५ मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में रजत पदक अर्जित किया। आज सनातन धर्म महाविद्यालय परिवार ने शूटिंग के खिलाड़ियों का सम्मान किया इनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार पुंडीर ने सभी खिलाड़ियों को तथा टीम मैनेजर संदीप कुमार को शाबाशी दी और अग्रिम अखिल भारतीय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में इससे भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए इन्हें शुभकामनाएं दी और डॉक्टर पुंडीर ने शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर एसएन सिंह को भी इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा शारीरिक शिक्षा विभाग खेल के क्षेत्र में काफी उपलब्धियां हासिल कर रहा है इस हेतु डॉक्टर एस एन सिंह सहित महाविद्यालय खेलकूद समिति के सदस्य डॉक्टर अजय पाल, डॉक्टर बिशंबर पांडे, डॉ अशोक त्रिपाठी, डॉ शेखर चंद्, अरुणिमा रानी और शारीरिक शिक्षक संदीप, डॉ नागेंद्र, नितिन,अंशुल शर्मा, श्री चंद्र मणि श्रीमती करमजीत कौर को शाबाशी दी। इस सम्मान समारोह में डॉक्टर अनिल कुमार, सुखपाल , अंजुल भूषण, राहुल यादव भी मौजूद थे

ब्लॉक दिवस आयोजित
शाहपुर। ब्लॉक दिवस का विकास खण्ड शाहपुर मे आयोजन कर जनता की समस्या का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी शाहपुर श्री जसवीर सिंह की अध्यक्षता में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया जिसमें समाज कल्याण, प्रोवेशन पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपूर्ति विभाग, स्वास्थय विभाग, ल०सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, राजस्व विभाग से कानूनगो एवं लेखपाल विकास खण्ड से समस्त सहायक विकास अधिकारी एवं समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। आज ब्लॉक दिवस मे कुल ०२ प्रकरण प्राप्त हुए जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
ब्लाक दिवस से पूर्व चौ० चरण सिंह की जयंती के अवसर पर सभी सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गये।

 

सपा ने किसान मसीहा के रूप में जन्मदिवस मनाया6 Min 17 |
मुजफ्फरनगर। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी कार्यालय मुजफ्फरनगर पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के ११९ वे जन्मदिन पर उनको नमन किया गया। किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाते हुए विचार गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन जिला महासचिव जिया चौधरी द्वारा किया गया।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि चौधरी चरण सिंह द्वारा देश के किसानों मजदूरों गरीबों के हितों के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता, आजाद भारत में किसानों की दशा व दिशा सुधारने का काम केवल चौधरी चरण सिंह द्वारा किया गया।उनके द्वारा जमीदारा उन्मूलन,चकबंदी,सहकारिता जैसे क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम द्वारा किसानों को नई दिशा दी गई। प्रमोद त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह गांव,किसान,खेत,खलिहान की तरक्की के लिए हमेशा कार्य करते रहें उनके विचारों की सच्ची वारिस समाजवादी पार्टी है तथा समाजवादी पार्टी सरकार बनाकर ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। पूर्व सांसद राजपाल सैनी व पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी ने समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मौजूद लोगों से चौधरी चरण सिंह के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा व गौरव स्वरूप ने अपने संबोधन में किसान मसीहा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह के विचारों को केवल समाजवादी पार्टी व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनाकर देश के किसानों की आवाज बने हुए है। पूर्व विधायक अनिल कुमार व पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,सतेंद्र सैनी ने किसानों मजदूरों छात्रों नौजवानों की तरक्की के लिए चौधरी चरण सिंह के विचारों की पैरोकार समाजवादी पार्टी सरकार बनाने की अपील की।
सपा जिला उपाध्यक्ष असद पाशा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने चौधरी चरण सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि के लिए किसान मजदूरों की आवाज समाजवादी पार्टी सरकार बनाने की अपील की।
वरिष्ठ नेता व सपा अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार एडवोकेट एवं सपा नेता उमा दत्त शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के साथ आंदोलन में अपने पलों को साझा करते हुए उनको राजनीति की सबसे व्यवहार कुशल सादगी पूर्ण जीवन तथा किसान मजदूर की आवाज की ऐतिहासिक किताब बताते हुए उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील की।
विचार गोष्ठी पर किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को नमन को करते हुए सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, सपा नेता सत्यवीर प्रजापति एडवोकेट,सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी,सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सन्दीप धनगर,विधानसभा अध्यक्ष पंडित सत्यदेव शर्मा,सतबीर त्यागी,रमेशचंद शर्मा,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी, सपा पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष टीटू पाल रमन, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष पवन पाल,युवा नेता सलमान त्यागी,रामपाल सिंह पाल आदि ने सम्बोधित किया।
मुख्य रूप से प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड शमशेर मलिक,दर्शन सिंह धनगर,इस्राइल पहलवान,पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा रागिब कुरेशी, पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी सूर्यप्रताप राणा,चिकित्सा प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष डॉ काज़ी खुर्रम,शहजाद मेम्बर,आशीष त्यागी, नदीम राणा मुखिया,नवेद रँगरेज,लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष फ़राज़ अंसारी,नवनियुक नगर मीडिया प्रभारी शशांक त्यागी,प्रदीप डबास एडवोकेट,पंकज सैनी,राशिद जैदी,सागर कश्यप,मुकुल त्यागी चेम्पियन,अब्बास अली सहित अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वाल्मीकि समाज ने मनाई जयंती
मुजफ्फरनगर। वाल्मीकि क्रान्ति दल ने पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर मिठाई वितरित की।
वाल्मीकि क्रान्ति दल के पदाधिकारियों की हुई गोष्ठी में किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को सादगी की मूर्ति बताते हुए उन्हें ईमानदारी की मिसाल बताया। और उनसे दिखाए रास्तों पर चलने का आह्वान किया। नगर पालिका प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर ११९वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर वाल्मीकि क्रान्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गम्भीर, राष्ट्रीय महासचिव गोपाल सुधाकर, मनोज सौदाई एडवोकेट, सोनू सरवट, बबलू वैध, नरेश नंदन वाल्मीकि, राजू प्रधान, दीपक टांक, गौतम राम, अजय चावला आदि मौजूद रहे।

जगवीर हत्याकांडः भाकियू अध्यक्ष कोर्ट में हुए पेश8 Min 14 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत गुरुवार को चौ. जगबीर सिंह हत्याकांड के मामले में कोर्ट में पेश हुए। राष्ट्रीय किसान मार्चा अध्यक्ष चौ. जगबीर सिंह की १८ वर्ष पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चौ. नरेश टिकैत सहित तीन आरोपियों को नामजद कराया गया था। जिनमें दो हत्यारोपियों की मौत हो चुकी है। पूर्व मंत्री योगराज सिंह के पिता एवं राष्ट्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष चौ. जगबीर सिंह की छह सितंबर २००३ को थाना भोराकला क्षेत्र के गांव अलावलपुर माजरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चौ. जगबीर सिंह के पुत्र तथा पूर्व मंत्री चौ. योगराज सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए नरेश टिकैत सहित तीन लोगों का आरोपी बनाया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान दो हत्यारोपियों की मौत हो चुकी है। घटना के मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-९ में चल रही थी। कुछ दिन पूर्व जिला जज चवन प्रकाश ने मुकदमे की फाईल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-११ शाकिर हसन को स्थानांतरित कर दी थी। जिसके बाद गुरुवार को चौ. नरेश टिकैत एडीजे-११ शाकिर हसन की कोर्ट में पेश हुए। बचाव पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल जिंदल ने बताया कि चौ. नरेश टिकैत गुरुवार को कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने बताया कि बार चुनाव के चलते हड़ताल के कारण इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि लग जाएगी। जिसकी जानकारी बात में की जाएगी।

चौ० चरण सिंह जी के जन्म जंयती को सम्पूर्ण राष्ट्र राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप मना रहा: विजय शुक्ला
9 Min 15 |

मुजफ्फरनगर। प्रवीण कुमार शर्मा जिला मीडिया प्रभारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री व हमारे प्रेरणा स्त्रोत किसानो के मसीहा चौ० चरण सिंह जी की ११९ जंयती के उपलक्ष्य में जिलाध्यक्ष BJP विजय शुक्ला व जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया  की उपस्थिति में आज नगर पालिका प्रांगन में चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा बताया गया चौ० चरण सिंह जी के जन्म जंयती को सम्पूर्ण राष्ट्र राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप मना रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष द्वारा सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी उन्होने बताया चौधरी सहाब का जीवन किसानो के उत्थान के लिए समर्पित रहा है चौधरी सहाबकहा करते थे कोई भी राष्ट्र तभी सम्पन्न हो सकता है जब उसके ग्रामीण क्षेत्र का उन्नयन किया गया हो तथा ग्रामीण क्षेत्र की क्रय शक्ति अधिक हो और किसानो के मसीहा ने कहा कि देश की तरक्की का रास्ता खेत खलिहान से होकर गुजरता है। जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया जी ने बताया कि चौधरी सहाब का मानना था कि जब तक किसानों की क्रय शक्ति नहीं बढ़ती तब तक औद्योगिक उत्पादों की खपत भी संभव नहीं है जिला प्रभारी द्वारा इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार डॉ० संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि, विजय सैनी, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, रोहताश पाल, अमित चौधरी, संजय गर्ग, जिला मंत्री रेणु गर्ग, सचिन सिंघल, सुनील दर्शन, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर, रोहित तायल, विजय वर्मा रक्षित नामदेव, विपुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

चौ. चरण िंसह के जिंप अध्यक्ष ने किया नमन10 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने किसानो के मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिह के जन्मदिन पर जिला पंचायत स्थित चौ.चरण सिह की मुर्ति पर मार्ल्यापण कर श्रृद्धाजलि दी एवं उनके आदर्शो को अपने जीवन मे आत्मसात करने का संकल्प लिया। कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत पहुंचे जिला पंचायत के अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने चौधरी चरण सिह की मुर्ति पर मार्ल्यापण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने चौधरी चरण सिह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। तथा आहवान किया कि हम सभी को स्व.चौधरी चरण सिह के आदर्शो को अपने जीवन मे अपनाना चाहिए। माल्यार्पण के पश्चात मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जितेन्द्र तोमर,स्टैना अक्षय शर्मा, जिला पंचायत अभियन्ता, जे.ई सहित समस्त स्टाफकर्मी मौजूद रहे।

पूर्व सांसद ने दी श्रद्धाजंलि
मुज़फ्फरनगर। किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर सपा नेता पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और पूर्व विधायक पंकज मलिक ने अपने आवास पर चौधरी साहब को पुष्पांजलि की अर्पित! पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए कहा कि अगर चौधरी चरण सिंह को मोदी और योगी पढ़ लिए होते तो आज देश का नाश ना होता, वो गरीब की बात करते थे, वो देश को बनाते थे, ये देश को बेच रहे हैं।
पूर्व विधायक पंकज मलिक ने चौधरी साहब को नमन करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा किसान दिवस मनाने पर कहा कि कुछ दिन पहले यह लोग तीन काले कानून लाए थे, तब उन कानूनों को समझाने का काम कर रहे थे, अब जनता के डर से जब किसानों ने आंदोलन किया, तब वो झुके, जब किसानों ने एहसास कराया।।

 

मसीहा का जन्मदिन मनाया12 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। किसानो के मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिह की जन्मदिन पर केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला आदि ने स्व.चौधरी चरण सिह की मुर्ति पर मार्ल्याण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किसानो के मसीहा चौधरी चरण सिह के जन्मदिन पर टाउनहाल मे चौधरी चरणसिंह का जन्मदिन बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गजेन्द्र सिह राणा द्वारा हवन कराया गया। हवन के मुख्य यजमान केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान,जनपद जाट महासभा के अध्यक्ष जगदीश बालियान एवं पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल रहे। इस अवसर पर सभी वक्ताआें ने स्व.चौधरी चरण सिह के जीवन पर प्रकाश डाला एवं किसान हितों की रक्षा के लिए उनके द्वारा जीवनपर्यन्त किए गए कार्यो की सराहना की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अनिल चौधरी मुन्नू प्रेस प्रवक्ता जनपद जाट महासभा, देवेन्द्र सिह अहलावत चेयरमैन, पूर्व सांसद सोहनवीर सिह,सदर ब्लॉक प्रमुख अमित राठी, पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सत्यपाल सिह पाल,मास्टर अनूप सिह,युद्धवीर सिह मिटठू, गजेन्द्र पाल सिह, रिषीपाल सिह, मांगेराम वर्मा,धर्मवीर सिह मलिक,जगवर सिह,, जगदीश मलिक सुन्ना आदि ने चौधरी चरणसिंह की मुर्ति पर माल्यार्पण किया।

कम्बलों का किया वितरण
मुजफ्फरनगर। बढती सर्दी के मददेनजर जिला पंचायत द्वार सर्दी से बचाव को गौवंश के लिए कम्बलो की व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि गांव नीमखेडा एवं कमालपुर मे जिला पंचायत की गउशाला है। सर्दी के बढते असर को देखते हुए जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जितेन्द्र तोमर द्वारा गौवंश के लिए 50 कम्बल भिजवाये गए हैं। ताकि गौवंश का सर्दी से बचाव हो सके।

चौ. चरण िंसह को श्रद्धासुमन अर्पित
मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना विधानसभा से विधायक उमेश मलिक ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी ११९ वी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान श्याम पाल भाई जी, मणिकांत मित्तल, शाहपुर चेयरमैन परमेश सैनी, डॉक्टर प्रदीप चौहान, विधायक प्रतिनिधि सचिन सिंघल सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक
मुजफ्फरनगर। विजय वर्मा जिला सोशल मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा भाजपा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा कार्यालय पर मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सत्येंद्र सिसोदिया प्रभारी मुजफ्फरनगर, विजय शुक्ला जिलाध्यक्ष ने मुजफ्फरनगर जिले के सभी भाजपा पदाधिकारियों के साथ एक मीटिंग की जिसमें उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपना मार्गदर्शन दिया और आने वाले चुनाव में पूरी जोर-शोर से तैयारियां करने के लिए अनेकों टिप्स दिए, जिसे सभी लोगों ने बहुत उत्साह पूर्वक सुना और वादा किया कि चुनाव होने तक सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे जोश एवम समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे।

 

हादसे में मौत, कई घायल
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र में जडौदा कट पर देर रात्रि हुए सडक हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाया गया जहां उसने दम तोड दिया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर हुए सडक हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात्रि मंसूरपुर क्षेत्र में जडौदा कट के पास हुए सड़क हादसे में एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गयां उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी पर रखवाकर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि छपार के गांव रई निवासी वरूण कुमार पुत्र ब्रहम सिंह रोहाना पुलिस चौकी के समीप हुंए सडक हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गयां उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। ककराला के पास हुए सडक हादसे में तोसिफपुर निवासी चन्द्रबोस पुत्र कालूराम गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। कल्लरपुर भट्टे के पास हुए सडक हादसे में कांधला निवासी विकास पुत्र गोपीचंद गम्भीर रूप से घायल हो गयां उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। रोहाना टोल के समीप हुए सडक हादसे में देवबंद के गांव खजूरीवाला निवासी शाहनवाज पुत्र इनामुलहक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

 

टीबी मुक्ति का संकल्प लिया
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जन आंदोलन अभियान के अंतर्गत शहर कोतवाली में पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गयी कि वे जनपद एवं राज्य को सन 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का प्रयास करेंगे। जिसके लिए वे अपने आसपास रहने वाले टीबी के सम्भावित मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह देंगे एवं समाज में टीबी के प्रति सभी को जागरूक करेंगे। इस दौरान शहर कोतवाल एवं अन्य पुलिसकर्मियों सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

पत्रकार की पत्नी का निधन
मुजफ्फरनगर। पत्रकार की पत्नि के निधन से मीडिया जगत मे शोक छा गया। विभिन्न राजनैतिक,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियों एवं मीडियाकर्मियो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी निवासी पत्रकार किरनराज की धर्मपत्नि श्रीमति राजदुलारी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। जिनका देहरादून मे एम्स मे उपचार चल रहा था। बीमार चल रही श्रीमति राजदुलारी का बीती रात निधन हो गया। पत्रकार किरनराज की पत्नि के निधन की खबर से मीडियाकर्मियो मे शोक छा गया। विदित हो कि पत्रकार एवं लेखक किरनराज ने करीब 42 वर्षो तक स्वतंत्र पत्रकार के रूप मे विभिन्न अपराध साहित्यों नूतन कहानियां,मनोहर कहानियां, अपराध की दुनिया,जरायम आदि मे क्राईम स्टोरी लिखी। जो कि अब पिछले करीब 15 वर्षो से धार्मिक पुस्तकों मे विभिन्न धर्मस्थलो से सम्बन्धित लेख एवं उक्त स्थानों के धार्मिक महत्व के विषय में अपनी लेखनी का प्रयोग कर रहे हैं। पत्रकार किरनराज की पत्नि के निधन पर अनेक गणमान्य लोगों,व्यापारियो एवं पत्रकार साथियो ने शोक संवेदना व्यक्त की। दोपहर के वक्त नई मन्डी भोपा रोड स्थित शमशान घाट पर श्रीमति राजदुलारी का अंतिम संस्कार किया गया।

 

किसान नेता चौधरी चरण सिंह को नमन
मुजफ्फरनगर। पीजेंट वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान एडवोकेट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि चौधरी चरण सिंह का जन्म २३ दिसम्बर, १९०२ को उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले में एक किसान परिवार में हुआ था।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसानों के अभूतपूर्व विकास के लिए याद किया जाता है। चौधरी चरण सिंह की नीति किसानों व गरीबों को ऊपर उठाने की थी। उन्होंने हमेशा यह साबित करने की कोशिश की कि बगैर किसानों को खुशहाल किए देश व प्रदेश का विकास नहीं हो सकता।
चौधरी चरण सिंह ने किसानों की खुशहाली के लिए खेती पर बल दिया था। किसानों को उपज का उचित दाम मिल सके इसके लिए भी वह गंभीर थे। उनका कहना था कि भारत का संपूर्ण विकास तभी होगा जब किसान, मजदूर, गरीब सभी खुशहाल होंगे।
वर्ष १९३९ में कृषकों के क़र्ज मुक्ति विधेयक को पारित कराने में चौधरी चरण सिंह की निर्णायक भूमिका थी। वर्ष १९६० में उन्होंने भूमि हदबंदी क़ानून को लागू कराने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
आजादी के बाद चौधरी चरण सिंह पूर्णतरू किसानों के लिए लड़ने लगे। चौधरी चरण सिंह की मेहनत के कारण ही च्च्जमींदारी उन्मूलन विधेयकज्ज् वर्ष १९५२ में पारित हो सका। इस एक विधेयक ने सदियों से खेतों में खून पसीना बहाने वाले किसानों को जीने का मौका दिया।
चौधरी चरण सिंह वर्ष १९५२, १९६२ और १९६७ में हुए चुनावों में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए। वर्ष १९६९ में आप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री निर्वाचित हो गए थे, लेकिन बहुत समय तक मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहे। उसके बाद आप पुनः १७ फ़रवरी १९७० को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
वर्ष १९७७ में आप केन्द्र सरकार में गृहमंत्री बने तो आपने मंडल आयोग और अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना की। वर्ष १९७९ में वित्त मंत्री और उपप्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना की थी।
चौधरी चरण सिंह स्वतंत्र भारत के पांचवें प्रधानमंत्री के रूप में २८ जुलाई, १९७९ को पद पर आसीन हुए थे लेकिन वह अधिक समय तक इस पद पर बने नहीं रह सके।
चौधरी चरण सिंह राजनीति में स्वच्छ छवि रखने वाले इंसान थे। वह अपने समकालीन लोगों के समान गांधीवादी विचारधारा में यक़ीन रखते थे। एक प्रशासक के तौर पर उन्हें बेहद सिद्धान्तवादी और अनुशासनप्रिय माना जाता था। देश की जनता का मानना था कि उनमें देश के प्रति वफ़ादारी का भाव था। वह कृषकों के सच्चे शुभचिन्तक थे। इतिहास में इनका नाम प्रधानमंत्री से ज़्यादा एक किसान नेता के रूप में जाना जाएगा। उनकी जीवन यात्रा का रथ २९ मई, १९८७ को थम गया था।

 

चौ. चरण िंसह को रालोद नेताओं ने किया याद
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक दल जिला कार्यालय जनपद मुजफ्फरनगर पर भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी प्रख्यात अर्थशास्त्री पांचवें प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की १२० वी जयंती पर हवन यज्ञ आदि कर प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह जी की देश के प्रति की गई सेवाओं को याद किया देश की आजादी मैं ३ बार जेल गए चौधरी चरण सिंह जी आपातकाल के समय देश की लोकतंत्र बचाने हेतु भी १० महीने जेल में रहे उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए और भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय में रहते प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के राजस्व मंत्री रहते हुए ऐतिहासिक जमीदारा खात्मा कानून पास किया जिससे किसानों को जमीन पर उनका मालिकाना हक मिला उनके ऐतिहासिक कामों में नाबार्ड की स्थापना चकबंदी कानून मंडी समिति एक्ट पीएससी का गठन महंगाई भत्ता कर्मचारियों हेतु पुलिस की पूर्ण वर्दी आदि जैसे सैकड़ों कार्य किये गये थे। इस दौरान पूर्व विधायक नवाजिश आलम, रालोद नेत्री पायल माहेश्वरी, शुभम बंसल, काजी शहीर आलम, सत्यवीर वर्मा, डा.मौविदित मलिक, सम, ओमकार प्रधान, राधे ठाकुर, आश्ूतोश शर्मा,सन्नी, डॉ.वसीम त्यागी, पंकज चौधरी, अनुपमा चौधरी, शादाब अली, सार्थक लाटियान, फैज, उदयवीर सिह,, चौ.नसीम राणा आदि मौजूद रहे।

 

कोर्ट के चक्कर 35 साल काटने के बाद अब बाइज्जत बरीCourtorder 1 |
मुजफ्फरनगर। गांव की रंजिश में ८५ साल के बुजुर्ग किसान धर्मपाल को ३५ बरस तक कोर्ट के चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ा। घर में रखे खाद के कट्टो को गैमक्सीन बताकर जेल भेज दिया गया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान धर्मपाल का पूरा परिवार परेशानियों में घिरा रहा। सह आरोपी भाई कुंवरपाल की सुनवाई के दौरान तनाव में जान चली गई। कोर्ट की ४०० से अधिक तारीख भुगतने में काफी कमाई खर्च हुई। मुकदमे की परेशानियों के बीच तीन बेटियों की शादी की। पुलिस एक भी सुबूत पेश नहीं कर पाई तो एसीजेएम-२ मुकीम अहमद ने बुजुर्ग धर्मपाल को बाइज्जत बरी कर दिया।
अभियोजन के अनुसार ११ नवंबर १९८६ को वर्तमान मे जनपद शामली के थाना भवन पुलिस ने गांव हरण निवासी धर्मपाल एवं कुंवरपाल पुत्रगण टीकम सिंह व ट्रक चालक लियाकत निवासी सहारनपुर को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि धर्मपाल तथा उसका भाई कुंवरपाल घर में बिना लाईसेंस गैमक्सीन बनाकर सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के कब्जे से ट्रक में लदे खाद के २६ कट्घ्टे बरामद दिखाए थे, जिसे गैमक्सीन बताया गया था। किसान धर्मपाल व भाई कुंवरपाल तथा एक अन्य को १८ दिन जेल में बिताने पड़े थे।
बुजुर्ग किसान धर्मपाल सिंह कोर्ट से बाइज्जत बरी होने पर खुश हैं। कहते हैं कि माथे से धोखाधड़ी का दाग धुल गया। ३५ साल चले मुकदमे के चक्कर में खेती-बाड़ी बहुत प्रभवित हुई। किसान खेतों की तरफ जाते थे और उन्हें कोर्ट की तारीख भुगतने के लिए जाना पड़ता था। सुनवाई के दौरान एक सख्त जज आ गए थे, जिन्होंने कई माह तक दूसरे और तीसरे दिन की तारीख दी। जिन्हे भुगतने में बड़ी दिक्कत आई। इस दौरान पहले वकील साहब का भी निधन हो गया। घर में बच्चे परेशान हुए। लड़कियों को पढ़ाई के दौरान तनाव रहता था। रिश्तेदारी में भी गलत संदेश गया। १२ बीघा जमीन की कमाई वर्षा तक मुकदमे पर गंवानी पड़ी।
बुजुर्ग धर्मपाल बाइज्जत बरी होने के बाद सुकून की सांस ले रहे हैं। लेकिन वह उन परेशानियों को याद कर प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर लोगों को कोर्ट-कचहरी से बचाकर रखना। कहते हैं कि कोर्ट कचहरी के चक्कर में अगर कोई उलझ जाए तो उसका जीवन नरक बन जाता है। दुश्मन को भी ऊपर वाला कोर्ट के चक्कर से बचाए रखे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 3 =