उत्तर प्रदेश

Saharanpur News: न्यूज चलाने के एवज में महिला से दस हजार रुपये लेने वाला पत्रकार व नेता चढा पुलिस के हत्थे

Saharanpur News:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  सहारनपुर आकाश तोमर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर, सहारनपुर एवं क्षेंत्राधिकारी नगर द्वितीय, सहारनपुर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार, सहारनपुर हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सुमन नाम की महिला से खबर चलाने के एवज में 10 हजार रूपये लेने एवं वापस न करने परअसगर आलम पुत्र अख्तर निवासी खानआलमपुरा थाना जनकपुरी, सहारनपुर को खानआलमपुरा स्थित उसी के मकान से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
गिरफ्तार असगर आलम को जेल भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अशोक कुमार थाना सदर बाजार, सहारनपुर, कां0 1008 कपिल कुमार थाना सदर बाजार, सहारनपुर, कां0 1324 विनोद कुमार थाना सदर बाजार, सहारनपुर शामिल रहे।
गश्त के दौरान दो को शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने गश्त के दौरान दो आरोपियो को अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देशन में तथा इंस्पैक्टर सिविल लाइन बिजेन्द्र सिह रावत की मौजूदगी में क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान सब इंस्पैक्टर पवनदीप शर्मा ने मिली सूचना के आधार पर भोपा पुल के समीप से पप्पू पुत्र हफीज एवं शकील पुत्र सुक्का निवासीगण न्याजुपूरा को शराब के 45 पव्वो सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 16 =