वैश्विक

Mathura के पुजारी बोले- रोक लगाई जाए नहीं तो कोर्ट जाऊंगा: Sunny Leone ने गाने पर पर बवाल

Sunny Leone का नया गाना मधुबन हाल ही में लांच हुआ है। सनी ने इस गाने में डांस किया है। लेकिन लांच होने के बाद ही यह गाना विवादों में आ गया है और मथुरा में इसका जमकर विरोध हो रहा है। मथुरा के पुजारियों ने इस गाने पर रोक लगाने की मांग की है और कहा है कि अगर रोक नहीं लगाई गई तो मैं कोर्ट जाऊंगा। 

Mathura के पुजारियों ने मधुबन गाने में Sunny Leone के द्वारा किए गए डांस की वजह से धार्मिक भावना आहत होने का आरोप लगाया है। वृंदावन के संत नवल गिरी महाराज ने कहा है कि अगर सरकार बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है है और इस गाने पर प्रतिबंध नहीं लगाती है तो हम अदालत जाएंगे।

Mathuraके पुजारी ने Sunny Leone से माफ़ी मांगने के लिए कहा है। मथुरा के पुजारी ने कहा कि जबतक वह अपने गाने को वापस नहीं लेती है और लोगों से माफ़ी नहीं मांगती है तो उसे भारत में नहीं रहने देना चाहिए। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के महेश पाठक ने भी सनी लियोन के वीडियो पर आपत्ति जताई है और कहा है कि उन्होंने इस गाने को आपत्तिजनक तरीके से पेश करके ब्रजभूमि की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है।  

Sunny Leone ने 22 दिसंबर को मधुबन गाने की म्यूजिक वीडियो रिलीज होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी थी। यह गाना सारेगामा म्यूजिक ने रिलीज किया है। इस गाने के टाइटल ट्रैक कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने गाए हैं। सनी लियोन ने इस गाने में डांस किया है, जिसे बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर गणेश उस्ताद ने निर्देशित किया है। इस गाने को मूल रूप से मोहम्मद रफी ने 1960 की फिल्म कोहिनूर के लिए गाया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

Sunny Leoneसनी लियोन का जन्म 1981 में कनाडा में पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। वे 11 साल की थीं जब फैमिली के साथ वे अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं। सनी के पिता इंजीनियर थे और मां हाउसवाइफ थी। सनी ने बिग बॉस के जरिए ही बॉलीवुड में कदम रखा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 1 =