Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पायल शर्मा माहेश्वरी के नेतृत्व में दर्जनों ने ली रालोद की सदस्यता, किया गया सम्मानित

Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर शनिवार को रालोद नेत्री पायल शर्मा माहेश्वरी ने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों, महानगर अध्य्ाक्ष, पदाधिकारियों ने तीन महापुरुषों की जयंती एक साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में महिलाएं एवं पुरुषों ने लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाले महिला, पुरुषों एवं युवाओं को भी सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाविद् भारत रत्न पंड़ित मदन मोहन मालवीय, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह एवं चैधरी सूरजमल की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम की आयोजक एवं प्रदेश की पूर्व महासचिव पायल माहेश्वरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह ने किसानों एवं मजदूरों के हित में जो कार्य किया, वह आज तक कोई नहीं कर पाया है। शिक्षाविद् भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय ने एक गरीब परिवार में जन्म लेकर तथा लोगों से एक-एक रुपया इकट्ठा कर बनारस में विश्वविद्यालय की स्थापना करायी, जो आज एक विशाल वट वृक्ष का रूप धारण कर बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के नाम से दुनिया भर में विख्यात है।

पायल माहेश्वरी ने कहा कि चैधरी सूरजमल ने समाज के लिए जो कार्य किये वे अनुकरणीय है। युवाओं को इन सभी महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर सहित विधि प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति एवं छात्र सभा के सभी जिलाध्यक्षों एवं नगर अध्यक्षों के अलावा यहां सदर विधानसभा के 14 गांवों से रालोद से जुड़े बुजुर्ग एवं युवाओं तथा महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पायल माहेश्वरी के सहयोग से नीलम गुप्ता, मालती शर्मा, सुनीता गर्ग, मिथलेश शर्मा, प्रीति रानी, मोनिका शर्मा, लवी गोयल, मोहित शर्मा, )षभ शर्मा, पुनीत जैन, मौहम्मद राशिद, मौहम्मद इरशाद, मौहम्मद वाजिद, टिंकू सलमानी, सलमान कुरैशी आदि सैकड़ों लोगों को लोकदल की सदस्यता ग्रहण कराई।

पायल माहेश्वरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोकदल बुजुर्गों, युवाओं व महिलाओं का सम्मान करता है, इसी कड़ी में आज लोकदल के समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया है। यहां मौजूद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि लोकदल महिला प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश महासचिव पायल माहेश्वरी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिन लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की है, उन सभी का स्वागत है, इन सभी के राष्ट्रीय लोकदल में आने से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष रंधावा मलिक ने कहा कि युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए कि जिस तरह पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह ने सड़क से संसद तक का सफर तय किया, युवा भी अपने कार्यों से समाज व देश का नाम रोशन करें। महिला जिलाध्यक्ष नीलम शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि रालोद में महिलाओं को उचित सम्मान मिलता है, उन्होंने कहा कि आज पार्टी में पायल माहेश्वरी के सहयोग से महिलाओं एवं युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है उससे रालोद का कुनबा बढ़ा है तथा उसे पहले से और अधिक मजबूती मिली है।

राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ रमा नागर ने भी कहा कि रालोद ही एक ऐसी पार्टी है, जो गरीब-मजदूर और किसान का पूरा ध्यान रखती है। यहां युवा लोकदल जिलाध्यक्ष सार्थक लाठियान, तितावी शुगर मिल के पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल राठी, ओमकार प्रधान, जिलाध्यक्ष रालोद विधि प्रकोष्ठ आशुतोष शर्मा, राजू आढ़ती, फौजी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केपी सिंह, सत्यवीर वर्मा, नौशाद खान, शुभम बंसल, जिला महासचिव सुमन माहेश्वरी, अमित माहेश्वरी, विदित बालियान, सुधीर भारतीय आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − four =