Religious

धन की कभी कोई कमी महसूस नहीं होती Tulsi पूजन से

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार प्रतिदिन तुलसी (tulsi) के पौधे में जल अर्पित करना और पूजन करना हमारी प्राचीन परंपरा है। जिस घर में प्रतिदिन तुलसी की पूजा होती है, वहां सुख-समृद्धि, सौभाग्य बना रहता है। धन की कभी कोई कमी महसूस नहीं होती। अत: हमें विशेष तौर पर प्रतिदिन तुलसी का पूजन अवश्य करना चाहिए।

मान्यतानुसार तुलसी का पूजन करना बहुत ही पुण्य फलदायी माना जाता है तथा तुलसी पूजन के बहुत लाभ भी मिलते हैं। यहां पढ़ें 10 लाभ-

तुलसी पूजन के 10 लाभ-tuls pujan ke labh

1. जल में तुलसीदल (पत्ते) डालकर स्नान करना तीर्थों में स्नान कर पवित्र होने जैसा है और जो व्यक्ति ऐसा करता है वह सभी यज्ञों में बैठने का अधिकारी होता है।हिंदू मान्यताओं में तुलसी के बारे में बताया गया है कि हर घर के बाहर तुलसी का पौधा होना अनिवार्य है। इससे घर में पवित्रता बनी रहती है और नकारत्मकता दूर होती है।

2. जो व्यक्ति प्रतिदिन तुलसी का सेवन करता है, उसका शरीर अनेक चंद्रायण व्रतों के फल के समान पवित्रता प्राप्त कर लेता है।

3. हिंदू मान्यता के अनुसार तुलसी के बारे में कहा गया है कि हर घर के बाहर तुलसी का पौधा होना अनिवार्य है। इससे घर में पवित्रता बनी रहती है और नकारत्मकता दूर होती है।

4. तुलसी मंत्र और विष्णु मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ का जाप करने से घर में पवित्रता आती है तथा सुख-समृद्धि के योग बनते हैं।

5. माना जाता है कि घर के आंगन में तुलसी का पौधा हो तो घर का कलह और अशांति दूर होती है।

6. घर-परिवार पर मां लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बनी रहती है।

7. इतना ही नहीं प्रतिदिन दही के साथ चीनी और तुलसी के पत्तों का सेवन करना बहुत शुभ माना जाता है।

8. पौराणिक शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पत्तों के सेवन से भी देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

9. तुलसी वास्तु दोष भी दूर करने में सक्षम है। अगर सही दिशा में तुलसी लगी हो तो उसके कई सारे लाभ वहां रहने वालों को मिलते हैं।

10. दही के साथ तुलसी का सेवन करने से कई प्रकार के आयुर्वेदिक लाभ भी प्राप्त होते हैं। इसके सेवन से दिन भर कार्य में मन लगा रहता है, तनाव दूर होता है और शरीर ऊर्जावान बना रहता है।

Corona से बचाव के घरेलू उपाय: रूमाल से मास्क तक और नीम-तुलसी से sanitizer बनाने की विधि

Religious Desk

हमारे धार्मिक सामग्री संपादक धर्म, ज्योतिष और वास्तु के गूढ़ रहस्यों को सरल और स्पष्ट भाषा में जनमानस तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। वे धार्मिक ग्रंथों, आध्यात्मिक सिद्धांतों और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित लेखन में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य समाज में सकारात्मकता फैलाना और लोगों को आध्यात्मिकता के प्रति जागरूक करना है। वे पाठकों को धर्म के विविध पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं, ताकि सभी लोग अपने जीवन में मूल्य और आस्था का समावेश कर सकें।

Religious Desk has 283 posts and counting. See all posts by Religious Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =