वैश्विक

अलीगढ़: दुष्कर्म करने के बाद जलाने का आरोप

अलीगढ़ जनपद के चंडौस थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले युवती की जलाने से हुई मौत से पहले युवती द्वारा मृत्यु पूर्व दिए बयानों की वीडियो वायरल होने और उसकी मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद जलाकर मारने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर भी पुलिस जांच कर रही है। 

Image Result For Women Burnt Aligarh

घटना 30 अक्टूबर की है। चंडौस थाना क्षेत्र के गांव की अनुसूचित जाति की महिला अपनी 22 वर्षीय बेटी को घर में अकेला छोड़कर खेत पर चली गई थी। महिला की मानें तो जब घर लौटकर आई तो पड़ोस के दो युवकों को घर से निकल कर भागते हुए देखा। यह देखकर वह घर के अंदर गई तो बेटी जली हुई हालत में बदहवास पड़ी थी। उसने भागने वाले दोनों आरोपियों पर दुष्कर्म करने और उसके बाद केरोसिन डालकर जलाने का आरोप लगाया।

मृतका की मां ने इन बयानों का वीडियो भी बना लिया है। चंडौस थाना इंस्पेक्टर सीपी सिंह के अनुसार युवती द्वारा मृत्यु पूर्व दिए बयान की वीडियो और उसकी मां की तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी व पीड़ित परिवार में पुरानी रंजिश भी है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं।  वीडियो सत्यापन और  कैस के लिए भेजा गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk