Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अवध विहार निवासी युवक का शव नहर में मिला, किया हंगामा

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। पिछले कई दिनो से लापता चल रहे युवक का शव नहर मे पडा होने की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मृतक के परिजनो ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।

ज्ञात हो कि नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के अवध विहार निवासी युवक रवि पुत्र राजकुमार पिछले करीब 10-12 दिनो से संदिग्ध परिस्थितियों मे लापता हो गया था। जिसका शव बीती देर शाम खतौली थाना क्षेत्र के सठेडी नहर मे पडा मिला। जैसे ही यह दुखद खबर मृतक के परिजनो को मिली तो परिजनो मे कोहराम व रोआराट मच गई।

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

वहीं दूसरी और आज दोपहर के वक्त नई मन्डी कोतवाली पहुंचे परिजनो ने युवक रवि की हत्या का आरोप लगाते हुए हत्यारोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पर एकत्रित हो विरोध प्रदर्शन किया 

सक्ष्त कार्यवाही की मांग की। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट एवं मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। युवक की मौत से मौहल्लावासियो मे शोक छाया हुआ है।

दुष्कर्म का लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने पिछले दिनों अपहृत की गयी किशोरी के सहारनपुर बस स्टैंड से बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में रेप की धाराओं की बढोत्तरी की है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मौहल्ला निवासी चौदह वर्षीय किशोरी का एक युवक द्वारा अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में किशोरी के परिजनों द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 366 व 3/4 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया था।

आज पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अपहृत किशोरी के सहारनपुर बस स्टे।ड से बरामद कर लिया। किशोरी से की गयी पूछताछ के बाद पुलिस ने इस मुकदमे में आईपीसी की धारा 376(3) की बढोत्तरी की है। पुलिस पीडिता का मैडिकल व अदालत में बयान कराने की तैयारी कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =