खेल जगत

Rishabh Pant नेसेंचुरियन टेस्ट में अपने नाम किया ये बड़ा Record

 टीम इंडिया के विकेटकीपर Rishabh Pant ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. वे विकेट के पीछे 100 शिकार करने वाले सबसे तेज भारतीय विकेटकीपर बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था.

दक्षिण अफ्रीकी पारी के 47वें ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर तेंबा बवुमा का कैच पकड़ते ही Rishabh Pant ने यह उपलब्धि हासिल की. विकेटकीपर Rishabh Pant  ने 26वें टेस्ट में यह मुकाम हासिला किया हैजबकि एमएस धोनी ने 36 टेस्ट में अपने 100 शिकार पूरे किए थे.

पंत और धोनी के बाद सबसे तेज 100 विकेट पूरे करने वाले भारतीय विकेटकीपरों की इस लिस्ट में किरण मोरे (39 टेस्ट), नयन मोंगिया (41 टेस्ट) और सैयद किरमानी (42 टेस्ट) शामिल हैं. 

विकेट के पीछे Rishabh Pantके नाम 93 कैच और 8 स्टंपिंग दर्ज हैं. उनके साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे में गए रिद्धिमान साहा भी टेस्ट क्रिकेट में विकेट के पीछे 100 शिकार पूरे कर चुके हैं. साहा ने अब तक विकेट के पीछे 104 शिकार किए हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 शिकार करने का रिकॉर्ड क्विंटन डिकॉक के नाम दर्ज है. उन्होंने अपने 22वें टेस्ट की 39वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया था. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने भी 22 टेस्ट में 100 शिकार पूरे किए थे. उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 43 पारियां खेली थीं.

सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी पारी को महज 197 रन पर समेट दिया. पहली पारी के आधार पर मिली 130 रन की बढ़त अब 146 रन की हो चुकी है. टीम इंडिया अपना एक विकेट भी खो चुकी है. मैच के चौथे दिन भारतीय टीम तेजी से अपनी लीड 300 पार पहुंचाने की कोशिश करेगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 13 =