फिल्मी चक्कर

Covid Effect: Shahid Kapoor की फिल्म Jersey की रिलीज़ टली

Coronavirus के बढ़ते मामलों को देखते हुए Shahid Kapoor और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म Jersey की रिलीज को टाल दिया गया है. ये फिल्म इसी शुक्रवार को यानी 31 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जानी थी. हाल के दिनों में कोरोना के सामान्य मामलों के साथ साथ इसके नए वेरिएंट ओमिक्रोन के केस भी बढ़े हैं, जिससे कई राज्यों में फिर से पाबंदियों का एलान होने लगा है.

“मौजूदा हालात और कोरोना गाइडलाइंस को देखते हुए हमने सिनेमाघरों में फिल्म ‘जर्सी’ की रिलीज को टाल दिया है.” आधिकारिक बयान मे आगे कहा गया है, “हमें अब तक फिल्म के लिए आप सभी का बहुत प्यार मिला है जिसके लिए आप सभी का बहुत शुक्रिया… आप सभी अपना ध्यान रखें. आप सभी को नये साल की बहुत शुभकामनाएं.”

मेकर्स इस फिल्म की रिलीज की नई तारीख का एलान बाद में कोरोना  के हालात को देखते हुए लेंगे. ‘जर्सी’ इसी नाम से तेलुगू (Telugu) में बनी फिल्म का रिमेक है, जिसका निर्देशन Gowtam Tinnanuri ने किया है.

ओमिक्रोन  के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने ‘यलो अलर्ट’ (Delhi Yellow Alert) जारी करते हुए सिनेमाघरों को भी एक बार फिर से बंद करने का फैसला किया है. दिल्ली सरकार (Delhi Govt) के इसी फैसले के बाद ‘जर्सी’ की रिलीज को टालने का फैसला फिल्म के मेकर्स ने लिया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21625 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + nineteen =