Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। शिक्षा हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। उच्च शिक्षा हासिल करने वाला व्यक्ति अपने परिवार, जनपद व देश को गौरवान्वित करता है। अतः सभी छात्र छात्राओं को उच्च अंक प्राप्त कर तथा शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करते हुए अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए।

भोपा रोड स्थित गांधी पोलिटैक्निक के तृतीय दीक्षांत समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पधारे व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने दीक्षांत समारोह में मौजूद छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उक्त उद्गार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिवेश में शिक्षा के साथ-साथ तकनीकि शिक्षा का महत्व और अधिक बढ़ गया है। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा समस्त छात्र-छात्राओं को ट्राफी, अंकतालिका, चरित्र प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य स. सुखदर्शन ंिसंह बेदी, समाजसेवी रेवतीनंदन सिंघल आदि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित किया गया। इस दौरान गांधी पोलिटैक्निक के प्राचार्य कुलदीप शर्मा, राकेश मित्तल, विजंेद्र शर्मा, चमनलाल, मनोज गर्ग, सतीश शर्मा, राकेश मोघा, आरजे वर्मा आदि शिक्षकगण व स्टाफ मौजूद रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk