entertainment

एडल्ट वीडियो लीक: रबी पीरजादा ने इंडस्ट्री को कहा अलविदा

पाकिस्तानी कलाकार रबी पीरजादा पिछले दिनों पीएम मोदी को धमकी देने के बाद दुनिया भर में सुर्खियों में आई थी. अब एक बार फिर से एडल्ट वीडियो लीक होने के कारण रबी पीरजादा को विवादों का सामने करना लड़ा रहा है. पाकिस्तानी सिंगर रबी पीरजादा ने अपने विवादित वीडियो को लेकर पैदा हुए विवादों के बीच मनोरंजन उद्योग (एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री) छोड़ने का फैसला किया है.पिछले महीने ही पीरजादा ने कुछ सांपों और मगरमच्छों के साथ अपनी 15 सेकेंड की एक क्लिप ट्विटर पर पोस्ट की थी, जिसमें उसने कश्मीर को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर उन्हें छोड़ने की धमकी दी थी.इसके बाद पाकिस्तान पंजाब प्रांत के वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एंड पार्क्‍स विभाग ने जंगली जानवरों को पालतू जानवर के रूप में रखकर वन्यजीव अधिनियम का उल्लंघन करने के लिए पीरजादा के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी और लाहौर की एक अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था.

Image Result For Rabi Pirzada Hot
Google खोज से लिए गए चित्र

रबी पीरजादा ने ट्विटर पर लिखा, “मैं रबी पीरजादा. मैंने मनोरंजन उद्योग से खुद को दूर करने का फैसला किया है. अल्लाह मेरे पापों को क्षमा करें और मेरे प्रति दूसरों के दिलों को नरम कर दें.”रबी पीरजादा ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून से बात करते हुए मनोरंजन उद्योग छोड़ने के निर्णय की पुष्टि भी की है.

View this post on Instagram

#saveasoul

A post shared by Rabi Pirzada (@rabi.fairy) on

बीते हफ्ते रबी का एक निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें वो टॉपलेस अंदाज में डांस करती दिख रही थीं. इसके बाद पाकिस्तान में उनकी जमकर आलोचना हुई और साथ ही लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया था. इसी वजह से शुक्रवार को उनका नाम पाकिस्तान में ट्विटर पर ट्रेंड भी करने लगा था. इस विवाद के बाद ही पीरजादा ने शोबिज छोड़ने का फैसला ले लिया.कश्मीर मुद्दे को लेकर पाकिस्तानी पॉप सिंगर पीरजादा ने कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आत्मघाती हमले की धमकी दी थी. उस दौरान उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उसे आत्मघाती जैकेट पहने हुए देखा गया. इसके कैप्शन में उसने लिखा, “हैश टैग मोदी हिटलर मैं बस यह चाहती हूं. हैश टैग कश्मीर की बेटी.

Image Result For Rabi Pirzada HotImage Result For Rabi Pirzada Hot

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk