फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मौहल्ला फ्रेन्डस कालोनी में एक विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। ससुराल वालो का कहना है कि विवाहिता ने आत्महत्या की है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मौहल्ला फ्रेन्डस कालोनी में मंजू पत्नी प्रवीन का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मंजू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
चींख पुकार पर पास पडौस के लोगों की भीड भी मौके पर जुट गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी। जानकारी पाकर सीओ सिटी दीक्षा शर्मा भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
ससुराल वालो का कहना है कि मंजू ने आत्महत्या की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस ंसबंध में कुछ कहा जा सकता है।
