Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में धूमधाम से निकला नगर कीर्तन

मुजफ्फरनगर। श्री गुरू िंसह सभा के मीडिया प्रभारी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि श्री गुरू िंसंह सभा मुजफ्फरनगर द्वारा धन धन श्री गुरू नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन बाबा शहबेग सिंह जी कोटा वाले, बाबा रणजीत सिंह जी पनयाली वाले व उत्तम चंद शर्मा वरिष्ठ पत्रकार द्वारा प्रारम्भ कराया गया।

नगर कीर्तन में गांव दादुपुरा बदौला, अलमावाला, आसावाला, जिन्दावाला, बढीवाला, शेरपुर, काकडा, पनयाली, पुन्डलेन्ड, रथौडा, बैकुन्टपुर, सुहेली, भारगपुर, नसीरपुर, हसनपुर लुहारी, जलालपुर, महाबलीपुर, शरबतपुर, पानीपत से श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन की शोभा बढाने के लिए नगर की संगत प्रभात फेरी के रूप में नगर के तीन मशहूर बैन्ड, पंजाब से पधोर बैगपाइप बैन्ड व पटियाला से सिक्खपों का प्रचार करती चार अलग अलग झाकियां देखने योग्य थी।

इसके साथ पटियाला से पार्टी मेरठ से गतका पार्टी व नगर की गतका पार्टी ने अनेक करतब दिखाकर लोगों का मन माह लिया। नगर कीर्तन प्रातः ग्यारह बजे गांधी कालोनी गुरूद्वारे से प्रारम्भ होकर गांधी कालोनी मैन रोड, लिंक रोड, भोपा रोड, अंसारी रोड, रूड़की रोड, शिव मूर्ति, झांसी की रानी से होते हुए रात्रि आठ बजे गुरूद्वारा श्री गुरू िंसह सभा निकट रोडवेज पर समापन हुआ। नगर कीर्तन में पंचप्यारों की अगुवाई में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की पालकी सवारी चल रही थी जिसके आगे हर नानक नाम लेवा ने अपना शीश झुकाकर नमस्कार करा व प्रसाद ग्रहण किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk