वैश्विक

France ने Beauvais में स्थित एक मस्जिद को किया बंद, इमाम पर नफरत फैलाने के आरोप

France में स्थित एक मस्जिद को बंद करने का फैसला लिया गया है. देश की Emmanuel Macron सरकार ने उत्तरी हिस्से में स्थित एक मस्जिद (Mosque) को बंद करने का आदेश जारी किया है. बताया जा रहा है कि मस्जिद का इमाम भड़काऊ उपदेश देता था इस वजह से इस मस्जिद को बंद करने का फैसला लिया गया है.

France  पेरिस के उत्तर में करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर शहर Beauvais में ये मस्जिद है. स्थानीय प्रशासन के अनुसार इस मस्जिद को छह महीने के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मस्जिद के इमाम के उपदेश नफरत और हिंसा को बढ़ावा देने का काम कर रहे थे. साथ ही जिहाद को लेकर भी इमाम का उपदेश काफी भड़काऊ बताया जा रहा था.

मस्जिद बंद करने के आदेश के आधिकारिक दस्तावेज में बताया गया है कि इमाम ने जिहादियों को हीरो की तरह महिमामंडित किया और गैर मुसलमानों को दुश्मन करार दिया. फ्रांस में हाल में कई मस्जिदों की जांच की जा रही है कि कही वे अलगाववादी विचारधारा तो नहीं फैला रहे हैं.

इस मस्जिद में 400 से ज्यादा लोग इमाम के अनुयायी हैं. इस मस्जिद को बंद करने का फैसला फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डार्मानिन की उस घोषणा के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि मस्जिद को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मंत्री गेराल्ड का कहना था कि मस्जिद  के इमाम अपने उपदेशों में ‘ईसाइयों, समलैंगिकोंऔर यहूदियों को निशाना बना रहे हैं.

 जिस मस्जिद को बंद करने का आदेश जारी किया गया है उस मस्जिद के इमाम ने हाल ही में इस्लाम धर्म को अपनाया था. उधर मस्जिद का प्रबंधन करने वाले संगठन के एक वकील का दावा है कि उन्होंने मस्जिद पर से प्रतिबंध को खत्म करने के लिए अपील दायर की है और जल्द ही इस पर सुनवाई होगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 11 =