Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सफऱ ऐ शहादत शहीदी सप्ताह- चार साहिबजादे याद कर किया नमन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। सफऱ ऐ शहादत शहीदी सप्ताह को समर्पित पंचायती गुरुद्वारा पचंदरा समिति (रजिश)सर्राफ़ा बाजार मुज़फ़्फ़र नगर द्वारा चार साहिबजादे बाबा अजीत सिंह,बाबा जुझार सिंह,बाबा जोरावर सिंह,बाबा फतेह सिंह व माता गुजर कौर जी की लासानी शहीदी की याद में शिव चौक पर चाय एवं पकौड़ो का लगंर आमजन के लिये ज्ञानी गोरव सिँह जी द्वारा अरदास उपरान्त शाम ६बजे से देर रात्रि तक लगाया गया!

जिसमे सभी सेवादारों ने सेवा करते हुये राहगीरों को चाय पकोडे एवं केक रस का लंगर छकाया ओर चार साहिबजादे एवं माता गुजर कौर जी की शहादत को शत-शत नमन किया!

इस मोके पर सतनाम सिँह हँसपाल ने कहा कि चार साहिबजादे एवं माता गुजर कौर जी की शहीदी का यह सप्ताह जो २० दिसम्बर से २८दिसम्बर तक पुरे विश्व मे मनाया जाता है ओर इस सप्ताह मे बड़े साहिबजादे बाबा अजीत सिंह,बाबा जुझार सिंह जंग मे शहीद हुये ओर छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह,बाबा फतेह सिंह जी को वजीर खां ने दिवार मे चिनवा दिया 

जब दिवार गिरने पर भी उनके सांस चल रहे थे तो जल्लादो से गला रेत कर उनको शहीद किया ओर उनकी दादी माता गुजर कौर जी ने भी दोनों पोत्रो के शहीद होने पर अपने प्राण त्याग दिये

र आज के दिन दीवान टोडरमल जी ने दुनिया की आजतक की सबसे महंगी जमीन खरीद कर उस समय छोटे साहिबजादे एवं माता गुजर कौर जी का अंतिम संस्कार किया

जिसके लिये समुचा सिख समाज रहती दुनिया तक दीवान टोडरमल जी का ऋणी रहेगा ओर जब जब भी चार साहिबजादे एवं माता गुजर कौर जी की शहादत को याद करते हुये नमन किया जायेगा तो दीवान टोडरमल जी को भी सिख समाज नमन करता रहेगा !

इस अवसर पर डॉक्टर प्रितपाल सिँह कथूरिया, सतनाम सिँह हँसपाल, कवल वाधवा,हरमिन्दर सिँह रूपराय, ज्ञानी गुरुबचन सिँह बांगा, गजेंद्रपाल सिँह भाटिया,मेहरचंद,गुरचरण सिँह बांगा, बॉबी बाँशल,देविंदर सिँह लक्की, परमित सिँह,मनीष सिँह बांगा(निशु) , हरप्रीत सिँह बांगा, इक़बाल सिंह,मनीष मखीजा,अरूण कुमार ज्वेलर्स,मेहर चन्द मोंगा,हेमन्त मोंगा, सन्ता सिंह हंसपाल,बलविंदर सिँह चावला, सागर जैन, व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, बसपा नेता सुशील शर्मा, प्रमोद अरोरा, शरणजीत सिँह गंभीर,अमित शर्मा आदि ने उपस्थित रहकर सेवा की!

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + thirteen =