वैश्विक

Jordan: संसद में संविधान संशोधन को लेकर घमासान, थप्पड़ और घूसों से मारते हुए दिख रहे सांसद

Jordan की संसद को संविधान संशोधन विधेयक पर बहस के दौरान एक अप्रत्याशित अनुभव का साक्षी होना पड़ा. दरअसल संसद मे चल रही कार्यवाही के दौरान जुबानी जंग ने तब मारपीट का रूप ले लिया जब स्पीकर ने कार्यवाही में बाधक बन रहे एक सांसद को बाहर जाने का आदेश दे दिया. 

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में Jordan संसद भवन में ही सांसद एक दूसरे को थप्पड़ और घूसों से मारते हुए दिख रहे हैं. जिसकी वजह से कुछ सांसद वहीं जमीन पर गिर पड़ते हैं और कुछ सांसद उनको पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. Jordan की संसद में असहज कर देने वाला यह वाक्या तब हुआ जब सदन में संविधान में संशोधन को लेकर बहस चल रही थी.

एक सांसद सदन में कुछ असंसदीय टिप्पणियां करते हुए कार्यवाही में बाधा पहुंचा रहा था. ऐसे में स्पीकर द्वारा उसे रोके जाने पर मामला उग्र हो गया.हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस झगड़े में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है.

इस घटना के दौरान सदन में मौजूद एक सांसद खलील अतियेह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सदन में इस तरह का व्यवहार कभी भी स्वीकार नहीं किया जाएगा. इस तरह के व्यवहार के चलते दुनिया में देश की छवि को बहुत नुकसान पहुंचता है.

सदन में मौजूद अन्य सांसदो ने घटना को अनावश्यक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की है. वहीं इस घटना के बाद सदन की कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया था. गौरतलब है कि Jordan में 1952 में संविधान अपनाए जाने से लेकर अब तक देश में अब तक 29 बार जार्डन  संविधान संशोधन हो चुका है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =