वैश्विक

असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ शिकायत दर्ज

मध्यप्रदेश में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। भापाल के जहांगीरबाद पुलिस स्टेशन में ओवैसी के खिलाफ एक वकील पवन कुमार यादव द्वारा अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है। वहीं, गाजियाबाद कोर्ट में असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।एआईएमआईएम प्रमुख व लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को आयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि मस्जिद की जमीन का कोई सौदा नहीं किया जा सकता। 

Image

 

उन्होंने कहा था कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को इस पर विचार करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट से भी चूक हो सकती है। ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम जरूर है, लेकिन ऐसा नहीं कि उससे कोई चूक नहीं हो सकती। हम अपने कानूनी अधिकार के लिए लड़ रहे थे। हमें पांच एकड़ जमीन की खैरात नहीं चाहिए।’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk