वैश्विक

झारखंड विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी लोक जनशक्ति पार्टी

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने घोषणा की है कि वह झारखंड विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी। लोजपा के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी ने गठबंधन से जिन सीटों की मांग की थी, उनमें से अधिकांश सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में उनकी पार्टी राज्य में विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी। पासवान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी की राज्य इकाई ने निर्णय लिया है कि हम राज्य की 50 सीटों पर अकेले ही चुनवा लड़ेंगे। साथ ही उम्मीदवारों की पहली सूची मंगलवार को जारी कर दी जाएगी। 

पासवान ने स्पष्ट किया कि लोजपा इस बार ‘टोकन के रूप में दी जाने वाली सीटों’ को स्वीकार नहीं करने वाली है। उन्होंने कहा कि हमने गठबंधन के तहत छह सीटों की मांग की थी पर इन सभी सीटों के बारे में रविवार को भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। गौरतलब है कि भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 52 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।

Image

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk