Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खेत मे पानी चलाने गए युवक की मौत से परिजनो मे शोक

शाहपुर। खेत मे पानी चलाने गए युवक का शव टयूबवैल के समीप पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर गांव मे पहंुची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार कस्बा शाहपुर निवासी करीब 27 वर्षीय युवक गुडडू बीती देर शाम अपने खेतो मे पानी चलाने के लिए गया हुआ था कि जब वह सुबह तक अपने खेत से अपने घर वापिस नही लौटा तो उसके परिजनो को उसके घर वापिस ना लौटने पर किसी अनहोने के अंदेशे से ग्रामीणो के साथ अपने जंगल मे गुडडू की तलाश मे निकल गए।

अचानक कहीं लापता हुए गुडडू को तलाशते वक्त जब परिजन व ग्रामीण जंगल मे बन्द पडी टयूबवैल के समीप पहंुचे तो वहंा का नजारा देखकर उनके होश फाख्ता हो गए। क्योंकि टयूबवैल पर गुडडु का शव पडा हुआ था। बताया जाता है कि युवक गुडडू की गर्दन पर कुछ निशान हैं तथा शव के समीप ही रस्सी पडी मिली है। मृतक के परिजनो ने अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामे का प्रयास किया।

लेकिन मौके पर पहंुचे पुलिस अधिकारियो द्वारा समझाने पर किसी प्रकार मामला शान्त हो पाया। पुलिस ने परिजनो को आश्वस्त किया कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनो मे शोक छाया हुआ है। इस दौरान दर्जनो ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk