Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गांव कमालपुर में हत्या के चार अभियुक्त गिरफ्तार

2 12 |मुजफ्फरनगर। भाई ने जमीनी विवाद तथा भाभी के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर भाई की हत्या करायी थी। २ दिन पूर्व थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव कमालपुर में दलित युवक पंकज उर्फ गुड्डू की जंगल में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी

वहीं पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए पंकज के भाई रवि तथा उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया जिसमें रवि ने बताया कि उसका अपने भाई के साथ जमीनी विवाद था तथा एक भाई की पत्नी के साथ पंकज का पे्रम प्रसंग चल रहा था जिस कारण उसकी हत्या साथियों के साथ मिलकर की थी।

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पे्रसवार्ता के दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर पुलिस द्वारा इस दौरान अभियुक्तों के कब्जे से एक प्लाष्टिक की रस्सी, अभियुक्तगण टिन्कू, अंकुर व अंकुश की शर्ट बरामद की गयी है। वहीं पकडे गये आरोपियों से पूछताछ करने पर हत्या का कारण सामने आया। पुलिस ने उक्त मामले में भागदौड कर हत्यारोपी रवि पुत्र स्व० जोगीदास, टिन्कू पुत्र नरेश , अंकुर पुत्र नरेश, अंकुश पुत्र सलेख नि० ग्राम कमालपुर थाना शाहपुर मु०नगर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि अभियुक्त रवि व मृतक गुड्डू उर्फ पंकज सगे भाई है जिनके मध्य जमीन के बटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था जिसके चलते अभियुक्त रवि ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुड्डू उर्फ पंकज ही हत्या की है।

गिरफ्तार अभियुक्त रवि नें दौराने पूछताछ बताया कि गुड्डू उर्फ पंकज का उसके दूसरे भाई जितेन्द्र की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग था जो उसे पसंद नही था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk