उत्तर प्रदेश

Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावास छात्रों के दो गुटों में मारपीट

Prayagraj News: Allahabad University के दो अलग-अलग छात्रावासों में रहने वाले दो छात्र गुटों के बीच जमकर हंगामा और मारपीट  हुई। ये मारपीट लाइब्रेरी हाल  में दो छात्र के बीच कहासुनी के बाद हुई है। जो आगे चलकर दो गुटों की लड़ाई बन गई।

सूचना पर तत्काल कई थानों की फोर्स भी पहुंची, मौके पर पुलिस ने पहुंच कर छात्रों के बीच मामला शांत कराया।छात्रों के दो गुटों की लड़ाई का पूरा मामला कर्नलगंज थाना क्षेत्रका है। जहां दो हॉस्टलों के छात्र एक निजी लाइब्रेरी हॉल में बैठे हुए थे। तभी कुछ छात्रों ने दूसरे छात्रों पर कमेंट किया जिसको लेकर कहासुनी शुरू हो गई और ये कहासुनी, झगड़े और मारपीट में बदल गई।

इसके बाद छात्रों ने अपने अपने छात्रावासों से लड़कों को बुला लिया और जमकर मारपीट की। इस मारपीट में दो छात्रों को मामूली चोट भी आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रावास पहुंच कर मामला शांत कराया और कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदुओं को अपशब्द कहे

 घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। फिलहाल घायल छात्रों से पुलिस तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी छात्र एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। एक गुट का कहना है कि उन्होंने हिंदुओं को अपशब्द कहे, वहीं दूसरा गुट लॉइब्रेरी में आईकार्ड पूछे जाने पर झगड़े की बात कह रहा है।

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है और स्थिति सामान्य है जो भी आरोपी हैं, उन्हें सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) के माध्यम से चिन्हित किया जा रहा है। घायलों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर छात्रों ने पथराव भी किया है, हालांकि पुलिस इस पूरे मामले को नकारते नजर आए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 5 =