Maharajganj News: पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति सहित सास व ससुर गिरफ्तार
Maharajganj News: कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़िहारी गांव के एक युवक ने अपनी पत्नी को आधार कार्ड बनवाने के बहाने घर से ले गया और वापस लौटते समय बीती रात उसका गला दबाकर हत्या कर सिवान में फेंक दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक कोल्हुई थाना क्षेत्र निवासी अमरजीत एक हॉस्पिटल में काम करता था। उसी अस्पताल में एक वर्ष पूर्व अपने परिजनों के साथ इलाज कराने दवा कराने सिद्धार्थनगर जिले की बरवा गांव की रहने वाली रुकसाना नाम की लड़की आई थी।
इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया था और युवक लड़की को लेकर फरार हो गया। कुछ दिनों बाद दोनों ने महाराजगंज में कोर्ट मैरिज कर लिया। कुछ महीनों तक सब कुछ ठीक-ठाक था। लेकिन पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका होने लगा।इसी आक्रोश में पति अपने पत्नी का आधार कार्ड बनवाने के नाम पर बाहर ले गया

