entertainment

सर्बिया में “बागी 3” की शूटिंग में शामिल हुए नाडियाडवाला, टाइगर ने शेयर की तस्वीर

व्यापक रूप से सफल “बागी” फ्रेंचाइजी निश्चित रूप से दर्शकों के बीच उत्सुकता बनाये रखना बखूबी जानती है। टाइगर श्रॉफ अभिनीत “बागी 3” की शूटिंग इन दिनों अपने चरम पर है क्योंकि फ़िल्म की टीम फ़िलहाल सर्बिया में शूटिंग कर रही है, और अब, साजिद नाडियाडवाला ने टीम में शामिल होने के लिए सर्बिया के लिए उड़ान भर ली है। टाइगर श्रॉफ ने शूटिंग से साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक अहमद खान के साथ अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है।
तस्वीर में, टाइगर और अहमद खान, साजिद नाडियाडवाला के दोनों ओर खड़े हैं, जबकि निर्माता फ़िल्म “बागी 3” का क्लैपबोर्ड थामे हुए नज़र आ रहे है।
बागी 2 के बाद, एक बार फिर साजिद नाडियाडवाला और टाइगर श्रॉफ एक साथ आ रहे हैं जिसने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और बॉक्स ऑफिस पर 20\0 करोड़ क्लब में एंट्री करते हुए ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। और ऐसे में बागी 3 की शूटिंग से आई इस तस्वीर ने प्रशंसकों को अधिक उत्साहित कर दिया है।
इस बात में कोई शक नहीं है कि साजिद नाडियाडवाला इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन प्रोड्यूसर्स में से एक हैं और 2019 में सुपर 30, छिछोरे और हाउसफुल 4 के साथ बॉक्स ऑफिस हिट की हैट्रिक के साथ बेहद सफल साल रहा हैं। दूसरी ओर, टाइगर श्रॉफ ने इंडस्ट्री में सबसे कम उम्र के एक्शन स्टार का स्थान अपने नाम कर लिया है, और उनकी हालिया रिलीज “वॉर” 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई और बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है।
इस बार, टाइगर अपनी बागी की सह-कलाकार श्रद्धा कपूर के साथ नज़र आएंगे। यह जोड़ी तीन साल बाद एक साथ स्क्रीन पर दर्शकों से मुखातिब होगी। “बागी 3” का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत किया है। वही, अहमद खान द्वारा निर्देशित “बागी 3” 2020 में रिलीज़ होने की उम्मीद है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk