कानूनी कार्यवाही:कुख्यात का मकान सीज


अभियुक्त हत्यारा/अवैध शराब तस्कर /फिरौती के मामले का आरोपी है। जिसके खिलाफ नई मन्डी कोतवाली मे मु.अ.सं.422/19धारा-2/3 गैंगेस्टर अधिनियम के अन्र्तगत मामला दर्ज है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि अभियुक्त विशाल कुमार उर्फ कौशल पर लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।
अभियुक्त विशाल द्वारा जनपद शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद मे संगीन अपराधो मे मुकदमे दर्ज हैं। जिसके चलते आज दोपहर नई मन्डी पुलिस ने आरोपी विशाल के करीब 20 लाख कीमत के दो मंजिले मकान को जब्त कर दिया।








