उत्तर प्रदेश

Baghpat News: चिकित्सक के मकान की छत पर किशोरी का शव अर्धनग्न हालत में बोरे से बरामद

Baghpat News: बिनौली थाना क्षेत्र  में घर से लापता एक किशोरी का शव  बोरे में बंद एक मकान की छत पर मिला। शव अर्धनग्न हालत में बरामद हुआ है जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस  ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों की तहरीर के आधार पर बिनौली थाना पुलिस ने गांव के कई लोगो को हिरासत में भी लिया है ।

मामला बिनौली थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव का है, जहां 14 वर्षीय किशोरी शनिवार देर शाम अपने घर से गांव में ही एक झोलाछाप चिकित्सक के यहां दवाई लेने गयी थी। रात भर जब वह घर नही लौटी तो परिजनों ने सुबह थाने जाकर सूचना दी।

परिजनों को ही थाने में बैठा लिया

आरोप है कि पुलिस ने परिजनों को ही थाने में बैठा लिया। परिजनों ने किशोरी को काफी तलाश किया परन्तु वह नही मिल सकी । जिसके बाद रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक चिकित्सक के मकान की छत पर बोरे में बंद शव पड़ा है। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर चार के खिलाफ अपहृत कर ले जाने का मुक़दमा दर्ज किया।

चप्पल व सलवार भी बरामद

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एक झोलाछाप चिकित्सक के मकान की छत से अर्द्धनग्न अवस्था में कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान मकान की छत के बराबर मे दीवार के पास से किशोरी की चप्पल व सलवार भी बरामद हुई है। पीड़ित परिजनों में आरोपित चिकित्सक पर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है ।

फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत जिला अस्पताल भिजवा दिया है। ग्रामीणों में भी किशोरी के दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की चर्चा है। हालांकि उक्त मामले में अभी पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नही है । पुलिस की तफ्तीश जारी है ।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − two =