उत्तर प्रदेश

Shamli News: फैक्टरी में भयंकर विस्फोट, कई मजदूरों की मौत की सूचना, मचा कोहराम

Shamli News: जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र के बुटराड़ा गांव में पटाखा फैक्टरी में सोमवार दोपहर को भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में कई मजदूरों की मौत होने की सूचना मिल रही है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर राहत बचाव कार्य शुरू कराया। बताया गया कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि काम कर रहे कई मजदूरों के शरीरों के चिथड़े उड़ गए।

धमाके के साथ विस्फोट

प्राप्त जानकारी के अनुसार शामली के बुटराड़ा गांव में सोमवार को एक पटाखा फैक्टरी में धमाके के साथ विस्फोट हो गया। भीषण विस्फोट होने से आसपास का क्षेत्र भी दहल गया। लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े और जानकारी ली। ग्रामीणों ने पुलिस को विस्फोट की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार पटाखे बनाने के दौरान फैक्टरी में विस्फोट हुआ है। हादसे में कई मजदूरों की जान जाने की सूचना है, मगर अभी तक आधिकारिक तौर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। हादसा कितना जबरदस्त था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई मजदूरों के शरीर के चिथड़े उड़कर दूर जाकर गिरे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 14 =