उत्तर प्रदेश

Azamgarh News: अवैध शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 2143 लीटर नकली शराब की 12 पेटियां बरामद

Azamgarh News:  थाना मुबारकपुर, स्वाट व सर्विलांस टीम सठियांव चौराहे पर मौजूद थी। सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति ग्राम गजहड़ा स्थित कांशीराम आवास में जो ब्लाक खाली पड़ा है और सुनसान में है। वहीं पर कुछ लोग नकली शराब बना रहे हैं। उक्त सूचना पर मौके पर टीम पहुंची तो देखा कि एक कमरे में तीन व्यक्ति बड़ी मात्रा में शराब बनाने का कार्य कर रहे हैं। जिनके पास से 2143 लीटर नकली शराब की 12 पेटियां बरामद हुआ।

शराब बनाने के अन्य उपकरण व शराब को तीव्र करने का केमिकल भी बरामद हुआ। पकड़े गए तीनों ने अपना परमा चौहान पुत्र निवासी ग्राम भीरा शिवनगर थाना घोसी जनपद मऊ, गौरव चौहान पुत्र परमा चौहान और हरिशंकर यादव उर्फ छोटू यादव ग्राम ससना बहादुरपुर थाना उभाव जनपद बलिया बताए, जिन्हें गिरफ्तार किया गया। वहीं, इनके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे।

आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि 5 व्यक्ति मिलकर काफी दिनों से जनपद मऊ क्षेत्र में नकली शराब बनाकर बेचने का कारोबार करते है। चुनाव आ गया है, शराब की काफी डिमांड हो रही है। उन्होंने बताया कि गजहड़ा के कांशीराम आवास में कमरा खाली पड़ा मिला और इस तरफ कोई आता जाता भी नहीं, इसलिए हम लोग वहीं पर चोरी छुपे नकली शराब बनाकर, बन्टी-बबली का लेबल लगाकर बनाने का कार्य करते है।

उन्होंने बताया कि बेचने का दूसरे साथी श्याम चौहान उर्फ करिया पुत्र परमा चौहान सा. भीरा शिवनगर थाना घोसी जनपद मऊ. राकेश उर्फ अनील राजभर पुत्र महात्मा प्रसाद राजभर सा. भीरा थाना घोसी जनपद मऊ द्वारा किया जाता है। वहीं, बता सकते है कि शराब कहां पर बेचते है। इसमें कम लागत में ज्यादा मुनाफा होता है।

उन्होंने बताया कि जो पैसा मिलता है उसको आपस में बांट लेते है ।आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य  ने बताया कि 3 लोगों को किया गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से उन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 8 =