विधायक विक्रम सैनी ने गुब्बारे व कबूतर उड़ाकर किया शुभारंभ
जानसठ। एंबियंस एकेडमी का अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से अभिभावकों का मनमोह लिया। प्रतिभागी बच्चों को विधायक विक्रम सैनी द्वारा पुरस्कार देकर बेंच लगाकर सम्मानित किया गया।
एंबियंस एकेडमी का अधिष्ठापन समारोह का शुभारंभ विधायक विक्रम सैनी व नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने गुब्बारे व कबूतर उड़ाकर किया।
वहीं, स्कूल प्रबंधक भावेश गुप्ता व प्रधानाचार्या रितिका महाजन के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम के जरिए सबका मनमोह लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में डेढ़ सौ छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्कूल की अनुशासन समिति ने हेड ब्वॉय के लिए केशव, हेड गर्ल सानवी, हेड डिसिप्लिन इंचार्ज के लिए कनिष्का व वान्या को चुना गया। प्रगति हाउस के कैप्टन सोनाक्षी वाइस कैप्टन उज्ज्वल, सपोर्ट कैप्टन फखरे अलम, प्रेरणा हाउस के कैप्टन माहीतिर, वाइस कैप्टन मोहित तथा स्पोट्र्स कैप्टन जुबेर, कल्चरल हाउस राशि, प्रयास हाउस से कैप्टन रुदुर, वाइस कैप्टन यश, सपोर्ट कैप्टन नवाजिश, कल्चरल हेड ओमनी, प्रकाश हाउस से कैप्टन जुनेद, वाइस कैप्टन कृष, सपोर्ट हेड सादिक, कल्चरल अहाना काम्बोज को चुना गया।
जिन्हें प्रधानाचार्या रितिका महाजन द्वारा बैज लगाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक विक्रम सैनी व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेन्द्र भड़ाना ने स्कूल प्रबंधक भावेश गुप्ता को ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम किए जाने को लेकर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ही बच्चों में आगे बढ़ने की भावना बढ़ती है। इस दौरान सत्यव्रत बालियान, रविंद्र राजवंश, अजय, बृजेश रस्तोगी, नगर मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सभासद अश्वनी चैधरी, प्रभात सैनी, राजकुमार प्रधान, निशांत काम्बोज आदि उपस्थित रहे।
