News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कई को शराब सहित पकड़ा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अवैध शराब सहित कई को गिरफ्तार किया। थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 ब्रजभूषण शर्मा द्वारा अभियुक्त गुरमीत पुत्र महेन्द्र निवासी भन्डूर थाना सिखेडा मु0नगर को भन्डूर रजवाहे की पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 48 पौव्वे देशी शराव को बरामद किया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सुनील नागर द्वारा अभियुक्त प्रवीन पुत्र चन्दरपाल निवासी बडहल थाना दोघट बागपत को तिरूपति ढाबे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 26 पौव्वे देशी शराव को बरामद किया गया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सुनील नागर द्वारा अभियुक्त अर्जुन पुत्र विजयपाल निवासी बडौदा थाना बुढाना मुजफ्फरनगर को बिटावदा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 30 पौव्वे देशी शराव को बरामद किया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सैलेन्द्र सोलंकी द्वारा अभियुक्त ईशम पुत्र प्रथम निवासी कमरुद्दीन नगर सैनपुर थाना बुढाना मुजफ्फरनगर को पशु अस्पताल के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पौव्वे देशी शराव को बरामद किया।

 

कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 सतेन्द्र नागर द्वारा द्वारा गौवध अधि0 में वान्छित अभियुक्त शेरखान पुत्र सलामू निवासी अमीरनगर थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को नया बस अड्डा बघरा से गिरफ्तार किया। वहीं थाना तितावी पिर नियुक्त उ0नि0 तपन जैन द्वारा द्वारा पोक्सो अधि0 में वान्छित अभियुक्त गय्यूर पुत्र उमरदीन निवासी मुरादपुरा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को पुराना बस अड्डा बघरा से गिरफ्तार किया। वहीं थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिह द्वारा अभियुक्त देव उर्फ सुदेश पुत्र समुन्द्र सैन निवासी सादपुर थाना जानसठ को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 1617 रुपये पैन पर्चा सट्टा को बरामद किया गया।

 

आचार संहिता के नियमों का सख्ती से हो पालन
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। एडीएम प्रशासन ने अधिकारियों से कहा कि सख्ती से नियमों का पालन कराया जाए। उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि नामांकन नामाकंन स्थल से २०० मीटर की परिधि के बाहर ही उम्मीदवारों के साथ आने वालों को रोका जाएगा। कोई भी उम्मीदवार या समर्थक शस्त्र लेकर नहीं आएगा। नामांकन के दौरान सरकार संपत्ति को क्षति पहुंचाने पर सीधे कार्रवाई होगी। बगैर अनुमति जुलूस निकालने, बैनर व पोस्टर लगाने पर पाबंदी रहेगी। प्रत्याशी और उनके समर्थकों के लिए वाहन पास जारी किए जाएंगे। गृह स्वामी की मर्जी बिना पोस्टर, स्टीकर लगाने पर कार्रवाई होगी। मतदान को लेकर भी सख्त व्यवस्था रहेगी। कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने और वोटर को प्रलोभन देने पर सीधे कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

चैकिंग के दौरान तमंचे सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान एक युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली पंकज पन्त की मौजूदगी मे वाहन चैकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर सब इंस्पैक्टर माननवेन्द्र सिह ने सागर पुत्र राकेश को एक अदद तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की।

 

अभद्रता का लगाया आरोप
सिखेडा। भाकियू तोमर के पदाधिकारियो ने कार्यकर्ताओ से अभद्रता का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी से मुलाकात की। दोपहर के वक्त सिखेडा थाने पहुंचे भाकियू पदाधिकारियो ने अपने कार्यकर्ता के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी से मुलाकात कर नाराजगी जाहिर की। इंस्पैक्टर सिखेडा अनिल सिह ने पदाधिकारियो की बात को ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात मामले का निस्ताकरण करा दिया। जिसके पश्चात मामला पूरी तरह शान्त हो गया।

 

कटे वाहनों के पार्टसों सहित शातिर गिरफ्तारNews
मुजफ्फरनगर। अवैध वाहन कटान करने वाले शातिर चार अपराधियो को चोरी के संदिग्ध कटे हुए दस इंजनो सहित व अन्य वाहनो के पार्टस सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना को०नगर मु०नगर पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर मिनाक्षी चौक मेरठ रोड स्थित मिलन मार्किट से अवैध रूप से काटे जा रहे चार पहिया वाहनो के करीब दस अदद इंजन व अन्य कटे हुए कलपुर्जों सहित चार अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में शातिरों ने शाकिर पुत्र मेहरबान नि० खालापार, आजम पुत्र अखलाक नि० रहमतनगर, सब्बू अंसारी पुत्र मौ० रियाज नि० मुगल गार्डन जामिया नगर, मौ० आलम पुत्र स्व० वशीर अहमद नि० चिलकाना मौ० मजर हसन जनपद सहारनपुर को मौके से गिरफ्तार किया। जबकि अभियुक्तगण हनीफ पुत्र हाजी बाबू नि०मिनाक्षी चौक थाना को०नगर मु०नगर, उमरशाद पुत्र अखलाक नि० रमहतनगर खालापार थाना को०नगर मु०नगर, हाजी पप्पू पुत्र खुर्शीद नि० मौ० तकिया कुरेशियान को० नगर मु०नगर अख्तर आलम पुत्र मौ० आलम नि० मौ० मजर हसन चिलकाना सहारनपुर मुल्ला जहीर पुत्र इदरीश, अब्दुल्ला पुत्र उम्मेद नि० खालापार मु०नगर मौके से फरार हो गये। गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि उन्होंने अपने फरार साथियें के साथ मिलकर चोरी की गाडियो के इंजन व कलपुर्जों को काटकर बेचने का कार्य करते है व अभिह््र गणो के विरुद्ध थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। जिनके कब्जे से १० अदद चोरी के इंजन, कटे हुये वाहने के कल पुर्जे आदि बरामद किये। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० प्रवेश शर्मा, उ०नि० सजय आर्य, उ०नि० देवपाल सिंह, है०का० अशोक खारी, है०का० जितेन्द्र त्यागी, है०का० रणवीर शर्मा, का० तरुण कुमार, का० सचिन कुमार, का० अलीम, का० रमेश, का० संकेत, का० कैलाश कुमार शामिल रहे।

 

 

राकेश टिकैत से मिले संजय राउतNews
मुजफ्फरनगर। शिवसेना सांसद संजय राउत ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से बंद कमरे में मुलाकात करने के बाद घोषणा की है कि शिवसेना उत्तर प्रदेश में ५० से १०० सीटों पर चुनाव लड़ेगी जिसमें अयोध्या की वह सीट भी शामिल होगी जिससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ने वाले हैं। मुजफ्फरनगर स्थित चौधरी राकेश टिकैत के आवास पर दोनों की मुलाकात करीब १ घंटे तक चली। इस दौरान संजय रावत ने फोन पर शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से राकेश टिकैत की बातचीत कराई। इस दौरान क्या बात हुई इसका जवाब देते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि वह एक खास मकसद के साथ आज यहां आए थे और बंद कमरे में पार्टी अध्यक्ष और किसानों की आवाज राकेश टिकैत के बीच क्या बातचीत हुई इसका वह अभी खुलासा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आज वह किसानों की लंबी लड़ाई लड़ने के लिए राकेश टिकैत का आभार जताने और उन्हें महाराष्ट्र के किसानों से जुड़े मुद्दे पर पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से बातचीत करने का निमंत्रण देने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत के परिवार का शिवाजी महाराज के परिवार से भी नाता रहा है इसलिए भी यह मुलाकात विशेष रही। उन्होंने कुछ कागजात भी दिखाए जिसमें टिकैत परिवार को शिवाजी परिवार की ओर से लिखा पत्र भी शामिल था। संजय रावत ने कहा कि राकेश टिकैत अब किसानों का बड़ा चेहरा है और उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के किसानों की आवाज उठाने का अवसर मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत भले ही राजनीतिक हो लेकिन उन्हें ८-१० प्रतिनिधि चुनकर संसद में जरूर भेजना चाहिए। संजय रावत ने कहा कि जल्द ही शिवसेना अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में वह किसे देखना चाहते हैं कि प्रश्न पर उन्होंने कहा कि अभी इंतजार कीजिए। पत्रकार वार्ता में रावत और राकेश टिकैत दोनों के गले में भगवा वस्त्र क्या मतलब निकाला जाए के प्रश्न पर दोनों ने कहा कि भगवा रंग तो सामाजिक और राष्ट्र की पहचान है राजनीतिक दृष्टिकोण से मत देखिए।

 

शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोडNews
मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए 01 अभियुक्त को सिचाई विभाग खण्डर, बसी नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में नूर अहमद पुत्र सब्बीर निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर, जनपद मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से 09 तमंचा 315 बोर, 2 तमंचा 12 बोर, 01 मस्कट 315 बोर, 2 मस्कट 12 बोर, 01 रिवाल्वर ३२ बोर अधबनी, 01 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर, अवैध शस्त्र बनाने के उपरकण- 7 तमंचा की बट व बाडी लोहा, 6 तमंचा की बाडी लोहा, 11 तमंचा की बाडी बट की पत्ती लोहा, 15 रिपट, 01 ड्रिल मशीन, लाल रंग की 2 लकडी की बट, 4 लकडी की चाप, 2 प्लास, 01 हथौडी, 2 रेती, 01 सुगी, 13 नाल तमंचा 315 बोर, 7 नाल तमंचा 12 बोर, 01 आरी लकडी काटने वाली, 01 आरी, 2 ब्लेड, 01 सूजा, 8 बैल्डिग तार, 03 ट्रैगर, ०७ बाडी मे लगाने वाली फायरिग पिन, 9 तमंचा की बाडी मे लगने वाली पत्ती, 12 अद्द तमंचा में लगने वाली पत्ती लाहा, 2 चूडी काटने वाली मशीन, 7 गूज, 01 आग जलाने वाली मशीन, 2 कि०ग्राम कोयला पक्का, 01 किलोग्राम कोयला बुझा हुआ, 01 एलईडी बल्ब मय होल्डर व करीब 15 मीटर तार आदि। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि आगामी विधान सभा चुनाव के दौरान अवैध अस्लाह की मांग रहती है जिसके कारण वह अवैध शस्त्रों को धन कमाने के उद्देश्य से तैयार कर रहा था।

 

फोर्स को किया ब्रीफNews
मुजफ्फरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव २०२२ को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्नं व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जनपद मुजफ्फरनगर में डियूटी के लिए आये अर्धसैनिक बल को अभिषेक यादव महोदय द्वारा ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान अर्धसैनिक व पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने, सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने तथा कोविड-१९ से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत नियमित मास्क पहनने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पोलिंग बूथ पर आने वाले वृद्ध एवं दिव्यांग की मदद करने तथा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया।

 

चला सफाई अभियान
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल की लग रही है सफाई के प्रति सजगता एवं कुशल निर्देशन के चलते १२ अप्रैल २०१९ से अनवरत गर्मी सर्दी बरसात के मौसम में नगरीय क्षेत्र के छोटे एवं बड़े नालों की तली झाड़ नाला सफाई अभियान जारी है इस अनुक्रम में आज वार्ड संख्या २ श्रीमती सुनीता पत्नी नरेश खटीक सभासद के वार्ड क्षेत्र मोहल्ला रामलीला टिल्ला के बड़े नाले की जेसीबी मशीन से सफाई कराई गई इससे नाले के बहाव एवं जल निकासी में अत्यधिक तेजी आई इस बड़े नाले में मोहल्ला रामपुरी से लेकर लद्धावाला मिमलाना रोड हनुमान पुरी आदि महलों की जल निकासी होती है जेसीबी मशीन से नाला सफाई से लगभग ५० डंपर सिल्ट नाले से बाहर निकाली गई इसके अलावा वार्ड संख्या ४५ श्रीमती मोसिना पत्नी मोहम्मद याकूब माननीय सभासद के वार्ड क्षेत्र मिमलाना रोड से शहाबुद्दीन पुर रोड के नाले की मैनुअली नाला टीम तथा रोबोट मशीन के माध्यम से तली झाड़ सफाई कराई गई साथ ही वार्ड संख्या १२ श्री नरेश चंद्र मित्तल माननीय सभासद के बाढ़ क्षेत्र महावीर चौक से अंसारी रोड की ओर नाले की तली झाड़ सफाई का कार्य कराया गया माननीय अध्यक्ष महोदय के द्वारा कहा गया के नाला सफाई अभियान नगर में अनवरत जारी रहेगा नालो की सफाई से क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

 

चुनाव के मद्देनजर फ्लैगमार्चNews
मुजफ्फरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस प्रशासन का हर संभव यह प्रयास है कि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल के बीच निष्पक्षता के साथ सम्पन्न हों। प्रशासन द्वारा चुनाव को लेकर विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई है। वहीं दूसरी और जनपद मे कानून व्यवस्था खासतौर पर चुनाव के दृष्टिगत प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र भूषण सिह एवं एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा चुनावी तैयारियो के दृष्टिगत अधिनस्थों के साथ आयोजित चुनाव सम्बन्धी बैठकों मे बिन्दुवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मददेनजर आज दोपहर के वक्त सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार व एएसपी कृष्ण विश्नोई,शहर कोतवाल आनन्द देव मिश्रा तथा खालापार चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा ने बीएसएफ के साथ मिलकर नगर मे अनेक स्थानो पर फ्लैग मार्च किया। बीएसएफ के जवानो ने इस दौरान नगर की हृदय स्थली शिव चौक से लेकर मिनाक्षी चौक,खालापार,किदवई नगर,कृष्णापुरी सहित अनेक स्थानो पर पैदल मार्च किया।

शातिरों को किया गिरफ्तारNews
मुजफ्फरनगर।एसएसपी अभिषेक यादव के कुशलमार्ग निर्देशन में थाना रतनपुरी एसएसआई राकेश शर्मा के द्वारा सराहनीय कार्य को अंजाम दिया जा रहा है उन्होंने जब से थाने की कमान संभाली है तब से कड़ी लगन मेहनत से काम करते हुए अपराधियों के पीछे पड़े हुए हैं और अपराधियों की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह क्षेत्र में सिर उठा सकें उन्होंने सदैव बेहतर पुलिसिंग का उदाहरण पेश किया है।आज भी एस एस आई राकेश शर्मा के द्वारा छेड़खानी के मुकदमे में वांछित चले आ रहें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्तगण वाजिद उर्फ काला पुत्र हाकम अली व सोहेल पुत्र ताहिर निवासीगण ग्राम कल्याणपुर थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर को उनके मुखबिर की सूचना पर उनके घर से गिरफ्तार कर भेजा जेल।

 

लोहड़ी पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। आल इंडिया एंटी करप्शन के तत्वावधान में शहर के झांसी रानी चौक पर देर शाम लोहड़ी का पर्व मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी मनीष चौधरी ने व्यापारियों के साथ पर्व की खुशियां मनाई। इस दौरान मनीष चौधरी ने कहा कि यह पर्व शरद ऋतु की समाप्ति और वसंत ऋतु के आगमन पर विशेष रूप से मनाया जाता है और धार्मिक व सांस्कृतिक मान्यता के अनुसार इस दिन माता सती ने प्रजापति दक्ष के यज्ञ में आहुति दी थी। इस दौरान सपा नेता गौरव स्वरूप, चेयरमैन अंजू अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी, मनीष चौधरी गोलू, तरुण मित्तल, अजय सिघल व अशोक छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

वांछितों को पकडा
रतनपुरी। मिली जानकारी के अनुसार थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्तगण वाजिद उर्फ काला पुत्र हाकम अली, सोहेल पुत्र ताहिर निवासीगण ग्राम कल्याणपुर थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

वैक्सीनेशन कैम्प का हुआ आयोजनNews
मुजफ्फरनगर। पी.आर. पब्लिक स्कूल और जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से स्कूल में १५ से १८ वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए को-वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक श्री अशोक सिंघल जी के द्वारा किया गया।यह कैंप प्रातः ९ः०० बजे से दोपहर ४रू०० बजे तक चला।जिसमें लगभग १०० से अधिक बच्चों ने टीकाकरण कराया। इस दौरान पी.आर.पब्लिक स्कूल की ओर से नागरिकों से अपील की कि वह कोरोना से लड़ने के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं।इस अवसर पर श्रीमती वसुधा शर्मा और श्रीमती रेखा जोशी ने कैंप मैं बच्चों का वैक्सीनेशन किया। वैक्सीनेशन कैंप के आयोजन में मुख्य रूप से पी.आर.पब्लिक स्कूल पचेंडा रोड का पूर्ण सहयोग रहा।स्कूल के प्रबंधक श्री अशोक सिंघल जी व डायरेक्टर अनघ सिंघल जी और प्रधानाचार्या श्रीमती मानसी सिंघल जी ने कैंप के आयोजन के लिए सभी के प्रयासों की प्रशंसा की, तथा सभी का हार्दिक धन्यवाद किया।
स्कूल की ओर से कार्यक्रम को सफल संपन्न करने में अध्यापक श्री बृजपाल त्यागी जी, प्रवीण कुमार जी, श्री लव कुमार जी, कुमारी निशा, श्रीमती दिव्या शर्मा और श्रीमती प्रतिमा सिसोदिया आदि अध्यापकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

वर्षगांठ पर खुशी की लहर
मुजफ्फरनगर। वाजिद रजा मीडिया प्रभारी भाकियू (तोमर) ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि छपार भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने आज संगठन के ३ साल पूरे हो जाने पर केक काटकर बड़े धूमधाम से संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया संगठन के अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने बताया की संगठन का गठन किसान मजदूर की हक की लड़ाई लड़ने के लिए और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए गठन किया गया था पिछले ३ सालों में संगठन ने काफी हद तक किसान और मजदूरों की लड़ाई लड़ के उन्हें हक दिलाने का काम किया और सरकारी भ्रष्टाचार को भी काफी हद तक खत्म करने का प्रयास किया है आंदोलन किए गए हाईवे जाम किये गये रेल रोको आंदोलन भी किया गया काले कानून वापस करो में लगातार आंदोलन कर प्रदेश सरकार और भारत सरकार पर दबाव बनाया और लगातार प्रयास करने के बाद सभी किसान संगठनों की मदद से काले कानून भी वापस कराएं और कई बार उत्तराखंड मुख्यमंत्री का घेराव कर उत्तराखंड के किसानों की समस्याओं का भी समाधान कराया गया चौधरी संजीव तोमर ने बताया कि संगठन लगातार किसान हित में लड़ाई लड़ता रहेगा और किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान जैसी समस्याओं का समाधान कराने काम करता रहेगा और किसान और मजदूर कि हर लड़ाई लड़ने में हमेशा तत्पर रहेगा। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष अंकित गुर्जर पवन त्यागी शहजाद प्रधान जी कप्तान सिंह श्रवन त्यागी निखिल चौधरी मुकेश गुर्जर नवाब प्रधान अयूब नवाब प्रधान शमसूदीन भूरा जान मोहम्मद रियासत अली आदि मौजूद रहै ।।

 

प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के बीवॉक (योगिक साइंस) के छात्र-छात्राओं ने ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय योग प्रतियोगिता के महिला एवं पुरुष वर्ग में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज लौटने पर टीम को सम्मानित किया गया।
शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता कलिंगा इंस्टीट्यूट आफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी भूवनेश्वर में खेली गई। देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के योग खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग किया। कॉलेज की ओर से वैशाली तायल, प्रतीक और सत्यनारायण ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। संस्था निदेशक निशांत राठी, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, देवेंद्र चौधरी ने महाविद्यालय लौटने पर प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। तीनों विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय श्रीराम कॉलेज में मिलने वाली खेल सुविधाओं तथा अपने शिक्षकों एवं कोच को दिया। इस दौरान प्रमोद कुमार, भूपेंद्र कुमार, डॉ. अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, सुनील कुमार और साक्षी वर्मा उपस्थित रहे।

जीओ गीता युवा चेतना मनायेगी मकर संक्रान्ति पर्व
मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज जी की प्रेरणा से जीओ गीता युवा चेतना मुजफ्फरनगर के द्वारा कल १४ जनवरी मकर संक्रान्ति का पर्व पर सुबह ९ बजे तुलसी पार्क मे गीता जी का हवन ततपश्चायत निर्धन परिवारों को मासिक राशन वितरण किया जायेगा उसके बाद शाम ६ बजे पुरषारती कन्या पाठ शाला नुमाइश कैंप मुजफ्फरनगर मे खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया जायेगा आप सादर आमंत्रित है

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20649 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =