Muzaffarnagar News: सम्भावित प्रत्याशियो द्वारा नामांकन पत्र दाखिल
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)विधानसभा चुनाव को लेकर बन रहे राजनैतिक माहौल के बीच विभिन्न राजनैतिक दलो के सम्भावित प्रत्याशियो द्वारा नामांकन पत्र लेने एवं नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला जारी है। चुनाव की घोषणा के साथ ही जनपद मे सर्दी के सितम के बावजूद राजनैतिक पारा चरम पर है। गली-मौहल्लो से लेकर गांव देहात तक हर और सिर्फ चुनावी चर्चाए हो रही हैं।
चुनावी प्रक्रिया के तहत आजचरथावल विधानभा सीट से सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी पंकज मलिक ने कचहरी स्थित चकबन्दी अधिकारी की कोर्ट पर पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान गठबंधन प्रत्याशी पंकज मलिक के साथ सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एड.,वरिष्ठ रालोद नेता राममेहर राठी,प्रस्तावक कुलदीप त्यागी मौजूद रहे।
इसी क्रम मे बुढाना विधानसभा सीट से सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी पूर्व विधायक राजपाल सिह बालियान ने कचहरी पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी तथा प्रस्तावक मौजूद रहे।
मीरापुर विधानसभा सीट के लिए सीताराम आर्य तथा गांव नंगला बुजुर्ग निवासी गुल मौहम्मद ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे नामांकन पत्र खरीदा। वहीं राना हाउस निवासी शाहिदा बेगम तथा पूर्व सांसद कादिर राणा निवासी राणा हाउस ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे नामांकन पत्र प्राप्त किया।
#मुजफ्फरनगर– चरथावल से गठबंधन प्रत्याशी पंकज मलिक ने किया नामांकन pic.twitter.com/oqe6ZG8Qv2
— News & Features Network (@mzn_news) January 17, 2022
मीरापुर विधान सभा सीट से ही एक अन्य प्रत्याशी मौलाना सालिम ने भी नामांकन पत्र लिया। खतौली विधानसभा सीट के लिए मौ.माजिद पुत्र जाहिद निवासी इसरोपुर ने बसपा प्रत्याशी तथा बबलू पुत्र नकली सिह निवासी गणेशपुरी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे नामांकन पत्र खरीदा। बुढाना विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक ने भाजपा प्रत्याशी के रूप मे नामांकन पत्र हासिल किया।
इसी क्रम मे सदर विधानसभा सीट से भाजपा नेता शिव राज त्यागी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे नामांकन पत्र प्राप्त किया। पुरकाजी विधानसभा सीट से दीपक पुत्र शेर सिह निवासी पचैण्डा कलां ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे नामांकन पत्र हासिल किया। पुरकाजी सीट से ही विरेन्द्र सिह पुत्र राजपाल नने भारतीय बहुजन पार्टी प्रत्याी के रूप मे नामांकन पत्र नामांकन पत्र हासिल किया।
कई प्रत्याशियों के विरूद्ध मुकदमे दर्ज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)आचार संहिता उल्लघंन के मामले में तीन ओर प्रत्याशियों के विरूद्ध मुकदमे दर्ज कराये गये है। चरथावल पुलिस ने चरथावल थाने पर बसपा प्रत्याशी सलमान सईद के विरूद्ध आचार संहिता उल्लघंन के अलावा कोविड गाइडलाइन के उल्लघंन के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
बुढाना पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक के विरूद्ध कोविड गाइडलाइन उल्लंघन व आचार संहिता उल्लघंन का मामला दर्ज किया है। मीरांपुर पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी प्रशांत गुर्जर के विरूद्ध कोविड गाइडलाइन उल्लंघन व आचार संहिता उल्लघंन का मामला दर्ज किया है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व पुलिस भाजपा प्रत्याशी राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल व पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल के विरूद्ध भी आचार संहिता उल्लधंन के मामले में मुकदमे दर्ज कर चुकी है।
नकदी सहित पकड़े
जानसठ। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिह द्वारा अभियुक्तगणयोगेश पुत्र जयपाल मितेश पुत्र सोमपाल, रिजवान पुत्र शाहिद, राजू पुत्र इस्लाम, राहुल पुत्र सुरेन्द्र उपरोक्त निवासीगण मौ0 हुसैनपुरा कस्बा व थाना जानसठ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 4270 रुपये व 52 ताश के पत्तो को बरामद किया।
शातिर पुलिस के हत्थे चढा
बुढ़ाना। थाना बुढाना पर जनता के व्यक्तियो द्वारा अभियुक्ता श्रीमति सुनीता पत्नी राजू, श्रीमति पूजा पत्नी सागर निवासीगण खतौली रेलवे स्टेशन के पास झुग्गी कस्बा व थाना खतौली को पकडकर थाने लाया गया। अभियुक्ता के कब्जे से 1000/- रुपये नगद व 01 जो़डी सफेद धातु की पायल को बरामद किया गया।









