Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुरकाजी सुरक्षित सीट से प्रत्याशी पूर्व विधायक अनिल कुमार ने किया नामांकन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह एवं एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे जिला पुलिस प्रशासन द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओ के बीच कचहरी परिसर स्थित विभिन्न न्यायालयो मे जनपद की सभी 6 सीटो के लिए नामांकन पत्र खरीदने एवं नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला जारी है।

सपा-रालोद गठबंधन के नेताओं के साथ पुरकाजी सुरक्षित सीट से प्रत्याशी पूर्व विधायक अनिल कुमार अपना नामांकन दाखिल करने के लिए कचहरी पहुंचे। उनके साथ रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर और सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट के साथ ही दोनों दलों के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नामांकन पत्र हासिल करने के क्रम मे मीरापुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रशान्त चौधरी ने नामांकन पत्र खरीदा। इसी क्रम मे सदर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की सम्भावित प्रत्याशी के रूप मे जानसठ रोड सुरेन्द्र नगर निवासी श्रीमति आभा शर्मा पत्नि कृष्ण अवतार शर्मा ने नामांकन पत्र प्राप्त किया।

चरथावल विधानसभा सीट से अरूण सिद्धू निवासी अमीरनगर ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र खरीदा। चरथावल विधानभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री विजय कश्यप की पत्नि श्रीमति सपना कश्यप ने नामांकन पत्र प्राप्त किया। चरथावल विधानसभा सीट से ही तरूण कुमार निवासी अमीरनगर व अनिल कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे नामांकन पत्र प्राप्त किया।

कचहरी परिसर मे चल रही नामांकन प्रक्रिया के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई है। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय तथा सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने कचहरी परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने कचहरी परिसर का भ्रमण कर अधीनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान इंस्पैक्टर सिविल लाइन बिजेन्द्र सिह रावत मौजूद रहे।

मुकीम कासमी को सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा के पुराने सक्रिय कार्यकर्ता ग्राम सूवाहेड़ी निवासी मौ मुकीम कासमी को सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी द्वारा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश जचिव मनोनीत किया गया है।
सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर नवमनोनीत सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव मौ मुकीम कासमी का स्वागत करते हुए उनका स्वागत किया गया।

सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी, सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव रोहन त्यागी, सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी, युवा सपा नेता नदीम राणा मुखिया, सलमान त्यागी, रागिब सुवाहेड़ी,नवेद रँगरेज, महताब सैफी आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =