Muzaffarnagar News: शहर कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर नकदी व शस्त्र सहित मुठभेड में दबोचे
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। शहर कोतवाली पुलिस ने कपड़ा व्यापारी के घर से लाखों की नकदी चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाशों को साठ हजार की नकदी व शस्त्रों के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि कश्मीर आनंतनाग निवासी मुश्ताक अहम भट्ट पुत्र गुलाम नबी भट्ट जनपद मुजफ्फरनगर में कपड़ों का व्यापार करता है वह यहां मौहल्ला लद्दावाला में किराये का मकान लेकर रह रहा है।
विगत छह जनवरी वह अपने कारोबार के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसके मकान के ताले तोडकर ढाई लाख रूपये की नकदी चोरी कर ली थी। पीडित ने इस संबंध में शहर कोतवाली पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इस घटना के खुलासे के लिए प्रयासरत थी।
शहर कोतवाल आनंददेव मिश्रा ने बताया कि आज पुलिस ने एक सूचना के आधार पर मिमलाना के जंगल में यादराम के खेत में बने खंडहर से मुठभेड के बाद तीन बदमाशों को शस्त्रों के साथ गिरफ्तार कियातीन बदमाशों को शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया।
पकडे गये बदमाश शाहिद पुत्र सद्दीक निवासी बुडीनाखुर्द थाना तितावी, जुल्फकार उर्फ पप्पन पुत्र अहमद निवासी चंदनेहडी, थाना चपरौली जनपद बागपत, नौशाद पुत्र शकील निवासी फतेहपुर खेडी थाना फुगाना है। पुलिस ने पकडे गये बदमाशों के कब्जे से कपडा व्यापारी के घर से हुई चोरी में से साठ हजार रूपये नगद व शस्त्र बरामद किये है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकडे गये बदमाशों को जेल भेज दिया है।
चुनाव के मद्देनजर किया फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज सीओ सदर हेमन्त कुमार ने केंद्रीय पुलिस बल व बीएसएफ के साथ चरथावल क्षेत्र में फ्लैगमार्च किया। भीडभाड व संवेदनशील स्थानों पर फ्लैगमार्च करते हुए सीओ ने लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया
सभी से निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करने, कोविड गाइडलाइन व आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की। सीओ ने चेतावनी दी कि अराजकता फैलाने व माहौल खराब करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
शातिर शराब भट्टी चलाते दबोचा
उपकरण, कच्चा माल तथा शराब बरामद
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। मंसूरपुर पुलिस ने अवैध रूप से शराब बना रहे एक व्यक्ति को भारी मात्रा में बनी शराब व उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंसूरपुर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर क्षेत्र की कालीनदी के पास से अवैध रूप से चल रही शराब फैक्ट्री को पकड़कर वहां अवैध रूप से शराब बना रहे भूपेंद्र उर्फ भूरी पुत्र विनोद निवासी हुसैनपुर बोपाडा को भारी मात्रा में बनी कच्ची शराब, उपकरणों व कच्चे माल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकडे गये आरोपी के जेल भेज दिया है।
चोरी करने वाला शातिर पकडा
मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar News)। नई मंडी थाना क्षेत्र के भोपा रेड पर स्थित कबाडी की दुकान से बीती रात्रि अज्ञात बदमाशों ने स्क्रेप चोरी कर लिया। दुकान मालिक ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक बदमाश को चोरी किये गये स्क्रेप के साथ दबोच लिया। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मौहल्ला सरवट गेट मौहल्ला घासमंडी निवासी अब्दुल अधनान सैफी पुत्र कादिर सैफी की भोपा रोड पर शांतिनगर में कबाडी की दुकान है।
बीती रात्रि अज्ञात बदमाशों ने दुकान के ताले तोड़कर स्क्रेप चोरी कर लिया। दुकान मालिक ने इस संबंध में नई मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर भागदौड करते हुए चोरी किये गये पैतीस किलो स्क्रेप व चोरी के उपकरणों सहित एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकडा गया बदमाश मेरठ जनपद के बहसूमा निवासी सोनू पुत्र राजू है। पुलिस ने लिखापढी कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
