जाड़े में आया वीडियो देख पसीना: Nora Fatehi – Malaika Arora का डांस देख हिल गए फैंस
Malaika Arora जहां 2 दशकों के हर किसी के दिलों पर राज कर रही हैं तो वहीं Nora Fatehi भी पिछले कुछ सालों में हर किसी के दिल की धड़कन बन चुकी हैं. दोनों को ही डांस करते देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता लेकिन तब क्या हो जब ये दोनों ही हसीनाएं एक साथ एक ही मंच में आ जाएं.
ऐसा हो भी चुका है जब नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा (Nora Fatehi and Malaika Arora) ने एक साथ एक मंच शेयर किया और फिर एक साथ अपने डांस से आग लगा दी. इंडिया बेस्ट डांसर को मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने जज किया था तो कुछ समय के लिए नोरा फतेही भी इस शो की गेस्ट जज बनी थी.
तब मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही दोनों ने लिया था ये फेस ऑफ चैलेंज. जिसमे कौन जीता ये तो पता नहीं क्योंकि दोनों का डांस देख फैंस मदहोश हो गए थे.
इस वीडियो में नोरा फतेही (Nora Fatehi) मलाइका के हिट गाने मुन्नी बदनाम हुई पर डांस करती दिखीं थीं तो वहीं मलाइका ने नोरा के सुपरहिट हाय गर्मी पर ऐसे ठुमके लगाए और कमरिया मटकाई कि शो के बाकी जज गीता कपूर और टेरेंस लुइस देखते ही रह गए.
मलाइका और नोरा की अदाओं का जादू ही ऐसा है कि जनवरी के जाड़े में भी पसीना आ जाए. और इस वीडियो को देख कुछ ऐसा ही हुआ. टेरेंस लुइस भी दोनों के डांस से काफी हैरान दिखे. उन्होंने तो कह डाला कि कोई एसी तो चला दो यार.

