फिल्मी चक्कर

जाड़े में आया वीडियो देख पसीना: Nora Fatehi – Malaika Arora का डांस देख हिल गए फैंस

Malaika Arora जहां 2 दशकों के हर किसी के दिलों पर राज कर रही हैं तो वहीं Nora Fatehi भी पिछले कुछ सालों में हर किसी के दिल की धड़कन बन चुकी हैं. दोनों को ही डांस करते देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता लेकिन तब क्या हो जब ये दोनों ही हसीनाएं एक साथ एक ही मंच में आ जाएं. 

ऐसा हो भी चुका है जब नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा (Nora Fatehi and Malaika Arora)  ने एक साथ एक मंच शेयर किया और फिर एक साथ अपने डांस से आग लगा दी. इंडिया बेस्ट डांसर को मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने जज किया था तो कुछ समय के लिए नोरा फतेही भी इस शो की गेस्ट जज बनी थी.

तब मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही दोनों ने लिया था ये फेस ऑफ चैलेंज. जिसमे कौन जीता ये तो पता नहीं क्योंकि दोनों का डांस देख फैंस मदहोश हो गए थे. 

इस वीडियो में नोरा फतेही (Nora Fatehi) मलाइका के हिट गाने मुन्नी बदनाम हुई पर डांस करती दिखीं थीं तो वहीं मलाइका ने नोरा के सुपरहिट हाय गर्मी पर ऐसे ठुमके लगाए और कमरिया मटकाई कि शो के बाकी जज गीता कपूर और टेरेंस लुइस देखते ही रह गए.

मलाइका और नोरा की अदाओं का जादू ही ऐसा है कि जनवरी के जाड़े में भी पसीना आ जाए. और इस वीडियो को देख कुछ ऐसा ही हुआ. टेरेंस लुइस भी दोनों के डांस से काफी हैरान दिखे. उन्होंने तो कह डाला कि कोई एसी तो चला दो यार.   

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =