Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बारिश से मौसम में घुली ठंडक, मौसम पल पल बदलता रहा करवट


5 24 |
मुजफ्फरनगर। बुधवार देर शाम से ही आसमान में बादल छाए रहे। पूरी रात्रि तथा बृहस्पतिवार में दिन में हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। सर्दी के जोर पकड़ने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। बूंदाबांदी से बाजारों में भी सन्नाटा छा गया। दिन में भी बाजारों में सन्नाटा सा पसरा दिखाई दिया।

मौसम विभाग के अनुसार अभी ओर बारिश होने की सम्भावना है। दिसंबर के प्रथम सप्ताह से सर्दी अधिक जोर पकड़ेगी।
पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम की चाल बिगड़ गई है।

दिन और रात का तापमान भी बदल गया है। दिनभर बूंदाबादी सेसर्द हवाएं चलने से लोगों की कंपकंपी बंध गई। मौसम ने देर शाम ही करवट बदल ली। बारिश के कारण कड़ाके की सर्दी जैसा अहसास हो गया।

गन्ना शोध संस्थान की मौसम सेल के प्रभारी पान सिंह ने बताया कि नवंबर के अंत में सर्दी अधिक जोर पकड़ेगी। शहर समेत देहात क्षेत्रों में बारिश हुई। पहाड़ों की बर्फबारी का असर भी मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा, क्योंकि पहाड़ों से तेज हवाएं बहकर इन क्षेत्रों को प्रभावित करेंगी।

 

फूंके इलैक्ट्रानिक्स उपकरण, गाय की मौत7 17 |
मुजफ्फरनगर। बीती रात से बारिश तथा सर्द हवाओ से सर्दी की आहट हो गई। जनपद मे बारिश के दौरान कुछ स्थानो पर बिजली गिरी। गनीमत यह रही कि इस दौरान हताहत नही हुआ।

बीती रात से रूक रूक कर हो रही बारिश के साथ कस्बा कस्बा मोरना, ककरौली क्षेत्र मे आकाशीय बिजली गिरने की सूचना है। वहीं कस्बा खतौली के जमुना विहार मे भी बिजली गिरी। खतौली के ही दुर्गापुरी मे भी आकाशीय बिजली गिरने की सूचना है।

वहीं दूसरी और जानसठ के गंाव निवासी धर्म सिह के घेर मे जामुन के पेड पर आकाशीय बिजली गिरी। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई नुकसान नही हुआ। इसी संदर्भ मे आकाशीय बिजली गिरने से घरो के कई इलैक्ट्रानिक उपकरणो का नुकसान हो गया। वहीं थाना मीरापुर क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव नरसिंहपुर मजरा चुडियाला में आकाशीय बिजली गिरने से एक गाय की मौत हो गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk