Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बैठक लेकर दिये दिशा निर्देश

मुजफ्फरनगर। (Regional News)  विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जहां एक ओर केंद्रीय पुलिस बल व बीएसएफ के साथ फ्लैगमार्च निकाला जा रहा है वहीं दूसरी ओर मीटिंग का भी आयोजन किया जा रहा है। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा भीडभाड व संवेदनशील स्थानों पर फ्लैगमार्च करते हुए सीओ ने लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया

सभी से निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करने, कोविड गाइडलाइन व आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की। सीओ ने चेतावनी दी कि अराजकता फैलाने व माहौल खराब करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

अर्पित विजयवर्गीय व क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थानाक्षेत्र पुरकाजी के ग्राम धमात एवं रण्डावली के ग्रामवासियों के साथ मीटिंग की गयी। मीटिंग के दौरान स्थानीय लोगों से चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने, बिना दबाव व निडर होकर वोट डालने, माहौल बिगाडने वाले असामाजिक तत्वों, अवैध शराब की बिक्री करने वालों तथा अपने पक्ष में वोट देने के लिए डरानेध्धमकानेध्प्रलोभन देने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस व प्रशासन को देने की अपील की गयी 

अराजकता/माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। साथ ही कोविड नियमों व कोरोना कर्फ्यू का पालन करने की अपील भी स्थानीय लोगों से की गयी।

अलग-अलग स्थानों से कई को दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग-अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 सरिता त्यागी द्वारा वांछित अभियुक्त मौ0 सलमान पुत्र मौ0 उमर निवासी दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को फक्करशाह चौक से गिरफ्तार किया।

इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 अजीत शर्मा द्वारा ववांरन्टी अभियुक्त प्रमोद पुत्र चरणसिह निवासी सुभाषनगर को गिरफ्तार किया। वहीं थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 योगेश तेवतिया द्वारा वांरन्टी अभियुक्त हेमन्त उर्फ हनी पुत्र संजीव निवासी सोहजनी तगान को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा थाना भोपा पर उ0नि0 गणेश शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त अभिनव उर्फ जोन्टी पुत्र योगेन्द्र निवासी नागोरी थाना फलावदा को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त व0उ0नि0 लेखराज सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त पंकज पुत्र राजेश निवासी जौला थाना बुढाना को गिरफ्तार किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 14 =