Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शातिरों को अवैध असलाह सहित किया गिरफ्तार, विधानसभा चुनाव में डिमांड को लेकर अवैध असलाह किया जा रहा तैयार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड व पंजाब आदि प्रदेशों में हथियार सप्लाई करने वाले अवैध हथियार निर्माताओं को सैकडों की तादाद में बने असलहों, उपकरणों व कच्चे माल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दो लोग मौके से फरार होने में सफल हो गये जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

Muzaffarnagar बडकली कट के पास जंगल में स्थित एक बाग में छापा

एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा ने एक सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार शर्मा, अखिल चौधरी, हैड कांस्टेबल अशोक खारी,जितेंद्र त्यागी, जयप्रकाश सिंह, कां. प्रशांत चौधरी, कपिल कुमार, मौ. अलीम, तरूण पाल, संदीप चौधरी व सत्येंद्र तेवतिया के साथ बडकली कट के पास जंगल में स्थित एक बाग में छापा मारकर वहां अवैध रूप से शस्त्र बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

जबकि दो लोग मौके से भागने में सफल हो गये। एसएसपी ने बताया कि पकडे गये अवैध हथियार निर्माताओं में राजेश उर्फ रजनीश पुत्र चरण सिंह निवासी होशियारपुरी बुढ़ाना मोड, सरफराज पुत्र असलम निवासी किदवईनगर व शाहिद उर्फ ढोला पुत्र नसीम निवासी दरोगा की कोठी खालापार शामिल है जबकि आदिल पुत्र जाहिद उर्फ जिद्दू निवासी शहीद चौक खालापार व अफसार पुत्र जुल्फकार निवासी फिरदोसनगर खालापार मौके से फरार हो गये है।

अवैध शस्त्र सप्लाई करते थे

एसएसपी ने बताया कि मौके से दो बंदूक 315 बोर, तीन बंदूक 12 बोर, 3 पोनिया 12 बोर, 4 तमंचे अधबने भारी मात्रा में कारतूस, 51 तमंचे अधबने 315 बोर, 48 तमंचे अधबने 12 बोर के अलावा अधबनी बंदूके व सैकडां की तादाद में अन्य शस्त्र, कारतूस उपकरण व कच्चा माल बरामद हुआ है। एसएसपी ने बताया कि पकडे गये बदमाश उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व पंजाब में अवैध शस्त्र सप्लाई करते थे।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में डिमांड को लेकर अवैध असलाह तैयार किया जा रहा था। पकडे गये बदमाश उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में अवैध शस्त्रों की सप्लाई कर चुके है।

एसएसपी अभिषेक यादव ने पूरी टीम को २५००० और एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने ५०००० के पुरस्कार से किया पुरस्कृत। पुलिस ने पकडे गये आरोपियों को जेल भेज दिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 3 =