Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

महिला सहित तीन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

मुुजफ्फरनगर। कार और ट्रक के बीच हुई भिडन्त मे कार सवार महिला सहित बाप बेटे की मौत हो गई। इस हादसे मे कार सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
दिन निकलने के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना पुलिस चैकी के समीप ट्रक व कार के बीच हुई भिडन्त मे मुरादाबाद निवासी तीन लोगो की मौत हो गई। आज सुबह रोहाना पुलिस चैकी से कुछ दूरी पर स्थित शिव मन्दिर के सामने मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मार्ग तेजगति व लापरवाही के साथ आ रहे ट्रक की चपेट मे आकर कार सवार तीन की मौके पर ही मौत हो गई तथा कार मे सवार चार अन्य परिजन घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद मुरादाबाद के थाना मीनाथर के गंाव जनकपुरी निवासी करीब 50 वर्षीय कलीराम पुत्र बलबीर, उसका बेटा 35 वर्षीय जाहरवीर पुत्र कलीराम तथा कमलेश पत्नि कलीराम के अलावा परिवार के अन्य सदस्यो मे ममता पुत्री कलीराम,प्रकाश पुत्र कलीराम, तरूण पुत्र जाहरवीर,रामवीर पुत्र कलीराम आदि के साथ बीती रात अपने गंाव से स्कार्पियो गाडी द्वारा चन्डीगढ जा रहे थे कि स्कार्पियो सवार ये सभी लोग जैसे ही अल सुबह रोहाना पुलिस चैकी से कुछ दूर शिव मन्दिर के समीप पहंुचे कि इसी बीच मुजफ्फरनगर की और से चन्डीगढ जाते वक्त स्कार्पियो तेजगति व लापरवाही के साथ आ रहे ट्रक की चपेट मे आ गई।

इस सडक हादसे मे कलीराम, उसकी पत्नि कमलेश व बेटंे जाहरवीर की मौके पर ही मौत हो गई तथा कार सवार ममता,प्रकाश, तरूष व रामबीर आदि घायल हो गए। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक अपने ट्रक को मौके पर ही छोड कर फरार हो गया। दिन निकलने के साथ सडक हादसे मे महिला सहित तीन की मौत की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंुची कोतवाली पुलिस ने तुरन्त ही एम्बूलैन्स की मदद से इन सभी घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। तथा हादसे मे मारे गए कलीराम, जाहरवीर तथा कमलेश के शव का पंचनामा भरवाकर शवो को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

पुलिस ने मृतको के अन्य परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही परिजनो को इस हादसे की जानकारी मिली तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन तथा कुछ अन्य रिश्तेदार मामले की जानकारी मिलते ही मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। घायलो ने पुलिस को बताया कि मृतक कलीराम व जाहरवीर आदि आज कर अपने परिवार सहित चन्डीगढ मे रहकर काम कर रहे थे।

तथा बीती देर रात वे सभी मुरादाबाद से स्कार्पियो द्वारा चन्डीगढ जा रहे थे। पुलिस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाये गए घायलो की हालत को देखते हुए डाक्टरो ने उन्हे तुरन्त मेरठ के लिए रैफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे मे लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की। यह दुखद हादसा आज दिन भर रोहाना चैकी क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना रहा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk