खबरें अब तक...

समाचार

बिजली की समस्या को किया प्रदर्शन1 19 |
मुज़फ्फरनगर। बीते दो दिनों से मौहल्ला गांधी नगर की विद्य़ुत व्यवस्था चरमारने एंव पानी नही मिलने पर दिन निकलते ही मौहल्ला वासियों ने एकत्रित होकर जहां कालोनी में स्थित पानी की टँकी के पास जाकर प्रदर्शन किया वहीं साथ ही साथ नगर विधायक के खिलाफ भी लोगों में भारी गुस्सा देखा गया। उधर सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तुरन्त मोके पर पहुंचे और लोगों को शांत करते हुए विद्युत सप्लाई ठीक करने की बात कही, वहीं मौहल्ला वासियों का आरोप है की एक तरफ जहां लोगों को लाईट नही मिल रही वहीं लाईट की कमी के चलते पानी की टँकी भी नही चल रही उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है की जब तक विद्युत सप्लाई बहाल नही होती तब तक जनरेटर आदि की व्यवस्था करा पानी तो उपलब( कराया जा सकता है।

 

महिला सहित तीन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत2 22 |
मुुजफ्फरनगर। कार और ट्रक के बीच हुई भिडन्त मे कार सवार महिला सहित बाप बेटे की मौत हो गई। इस हादसे मे कार सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
दिन निकलने के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना पुलिस चैकी के समीप ट्रक व कार के बीच हुई भिडन्त मे मुरादाबाद निवासी तीन लोगो की मौत हो गई। आज सुबह रोहाना पुलिस चैकी से कुछ दूरी पर स्थित शिव मन्दिर के सामने मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मार्ग तेजगति व लापरवाही के साथ आ रहे ट्रक की चपेट मे आकर कार सवार तीन की मौके पर ही मौत हो गई तथा कार मे सवार चार अन्य परिजन घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जनपद मुरादाबाद के थाना मीनाथर के गंाव जनकपुरी निवासी करीब 50 वर्षीय कलीराम पुत्र बलबीर, उसका बेटा 35 वर्षीय जाहरवीर पुत्र कलीराम तथा कमलेश पत्नि कलीराम के अलावा परिवार के अन्य सदस्यो मे ममता पुत्री कलीराम,प्रकाश पुत्र कलीराम, तरूण पुत्र जाहरवीर,रामवीर पुत्र कलीराम आदि के साथ बीती रात अपने गंाव से स्कार्पियो गाडी द्वारा चन्डीगढ जा रहे थे कि स्कार्पियो सवार ये सभी लोग जैसे ही अल सुबह रोहाना पुलिस चैकी से कुछ दूर शिव मन्दिर के समीप पहंुचे कि इसी बीच मुजफ्फरनगर की और से चन्डीगढ जाते वक्त स्कार्पियो तेजगति व लापरवाही के साथ आ रहे ट्रक की चपेट मे आ गई। इस सडक हादसे मे कलीराम, उसकी पत्नि कमलेश व बेटंे जाहरवीर की मौके पर ही मौत हो गई तथा कार सवार ममता,प्रकाश, तरूष व रामबीर आदि घायल हो गए। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक अपने ट्रक को मौके पर ही छोड कर फरार हो गया। दिन निकलने के साथ सडक हादसे मे महिला सहित तीन की मौत की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंुची कोतवाली पुलिस ने तुरन्त ही एम्बूलैन्स की मदद से इन सभी घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। तथा हादसे मे मारे गए कलीराम, जाहरवीर तथा कमलेश के शव का पंचनामा भरवाकर शवो को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस ने मृतको के अन्य परिजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। जैसे ही परिजनो को इस हादसे की जानकारी मिली तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन तथा कुछ अन्य रिश्तेदार मामले की जानकारी मिलते ही मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। घायलो ने पुलिस को बताया कि मृतक कलीराम व जाहरवीर आदि आज कर अपने परिवार सहित चन्डीगढ मे रहकर काम कर रहे थे। तथा बीती देर रात वे सभी मुरादाबाद से स्कार्पियो द्वारा चन्डीगढ जा रहे थे। पुलिस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाये गए घायलो की हालत को देखते हुए डाक्टरो ने उन्हे तुरन्त मेरठ के लिए रैफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे मे लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की। यह दुखद हादसा आज दिन भर रोहाना चैकी क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना रहा।

जंगल में मिला युवक का शव
मीरापुर। जंगल मे युवक का शव पडा देख ग्रामीणो मे सनसनी फैल गई। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार मीरापुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव जमालपुर बंागर निवासी बाबूराम पुत्र बलेसिह समीप के ही गंाव शिवपुरी निवासी रवीश के मुर्गी फार्म पर नौकरी करता है। बताया जाता है कि पिछले दो तीन दिनो से बाबूराम की पत्नि की तबियत ठीक ना होने के कारण बीती रात बाबूराम का करीब 23 वर्षीय बेटा दीपक उर्फ छोटू अपने पिता की जगह मुर्गी फार्म पर चैकीदारी के लिए गया हुआ था। कि इसी बीच आज सुबह युवक दीपक का शव मुर्गी फार्म के जंगल मे लावारिस अवस्था मे पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना मृतक के परिजनो व पुलिस को दी। युवक की मौत की खबर की मिलते ही पुलिस व परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण मुर्गी फार्म पर पहंुच गए। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। बताया जाता है कि युवक के हाथ पैर बंधा शव मुर्गी फार्म मे मिला था। मामला संज्ञान मे आते ही एसपी देहात नेपाल सिह व सीओ जानसठ भी मौके पर पहंुच गए। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस युवक की मौत के विषय मे कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि कई बिन्दुओ पर जांच चल रही है। इस हादसे से ग्रामीणो मे शोक छा गया।

अनिश्चिकालीन धरने की दी चेतावनी
मुजफ्फरनगर। जन कल्याण उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष मनेश गुप्ता एड. ने श्रमायुक्त कार्यालय सरकुलर रोड पर अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की। जन कल्याण उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष मनेश गुप्ता एड. ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे सरकुलर रोड स्थित श्रृमायुक्त कार्यालय पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की। मनेश गुप्ता ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि 4 नवम्बर 2019 को सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय पर जन कल्याण उपभोक्ता समिति ने उपरोक्त कार्यालय पर जारी पात्र गरीब पंजीकृत मजदूरो को दी जाने वाली अनुदान राशि मे दलालो के हस्तक्षेप का आरोप लगाया है।
मनेश गुप्ता का आरोप है कि श्रम कार्यालय पर श्रम पंजीकरण, चिकित्सा सुविधा अनुदान, शिशुहित व मातृत्वहित लाभ अनुदान, शादी अनुदान, अन्तयेष्टि सहायता येाजना आदि का पैसा बिना वसूली के लाभार्थी के खाते मे नही डाला जाता। मनेश गुप्ता ने घोषणा की है कि श्रम कार्यालय मे व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध मे वे 2 दिसम्बर 2019 से श्रम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।

ग्राम प्रधान का निधन3 20 |
चरथावल। ग्राम प्रधान का बीमारी के चलते निधन हो गया। मौजूदा प्रधान की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है। जानकारी के अनुसार चरथावल विकास खण्ड के निकटवर्ती गंाव निर्धना मे ग्राम प्रधानपति जमशेद का लम्बी बीमारी के चलते बीती रात मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल मे निधन हो गया। प्रधानपति जमशेद की मौत से ग्रामीणो मे शोक छा गया। ग्रामीणो का कहना है कि तीन योजनाओ से जमशेद का परिवार ही प्रधानपद पर काबिज है।

 

यातायात नियमों से कराया अवगत4 23 | 5 25 |
मुजफ्फरनगर। यातायात नियमो के प्रति जनजागरूकता बहुत जरूरी है। क्योंकि टैªफिक नियमो की अनदेखी ही अक्सर सडक हादसो का सबब बनती है अतः सडक हादसो मेे कमी लाने के लिए यातायात नियमो का सख्ताई से अनुपालन कराने की आवश्यक्ता है। यातायात जागरूकता कार्यक्रमो के माध्यम से आमजन को यातायात नियमो से अवगत कराना चाहिए।
नगर के आर्य समाज रोड स्थित डी.ए.वी. इंटर काॅलेज सभागार मे परिवहन विभाग की और से सडक सुरक्षा जीवन रक्ष़्ाा कार्यक्रम के अन्र्तगत जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता मे बतौर मुख्य अतिथि पधारे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि समय समय पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं, स्कूल-काॅलेजों व अन्य सामाजिक तथा स्वयंसेवी संस्थाओ द्वारा इस प्रकार की गोष्ठिया/कार्यशालाओं का आयोजन होता रहना चाहिए। जिनमे माध्यम से आमजन को टैªफिक नियमो के प्रति जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम मे पहंुचने पर ़िवद्यालय प्रबन्ध समिति द्वारा मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि डी.एम.सेल्वा कुमारी जे. को बुके भेंट कर स्वागत किया गया। अतिथियो द्वारा दीप प्रज्जलवन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ हुआ।
इस अवसर पर जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के विभिन्न छात्र-छात्राओ ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम मे विषिष्ट अतिथि रूप मे उपस्थित विधायक उमेश मलिक, डीएम सेल्वा कुमारी जे.,ए.आरटीओ श्री मिश्रा,डीआईओएस , काॅलेज प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव आदि ने भी सम्बोधित किया।

बेटी बचाओ के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित6 23 |
मुजफ्फरनगर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंर्तगत ज़िलाधिकारी के आदेशानुसार, ज़िला प्रोबेशन अधिकारी की अध्यक्षता में महिला शक्ति केंद्र द्वारा क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अस्तित्व सामाजिक संस्था और एक्शनएड के सहयोग से किया गया।
जिसमे अलग अलग विभाग से 200 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत एसपी क्राइम आरबी चैरसिया, आलोक कुमार एडीएमएफ, चाइल्ड वेलफेयर कमिटी की चेयर पर्सन कमलेश वर्मा जी, किशोर बोर्ड न्याय की सदस्य बिना शर्मा, मुक़ीम अहमद, सचिव ज़िला विधिक प्राधिकरण, डीपीओ मुश्तफ़क़ीर ने मिलकर दीप प्रज्वलित किया गया। तद उपरांत सभी अतिथियों ने अपने विचार रखे।
एक्शनएड और आली लखनऊ से मनीषा भाटिया ने महिलाओ के साथ हो रहे भेदभाव के पीछे कारणों पर चर्चा चलाई। जिसमे उन्होंने बताया कि मात्र 79 प्रतिशत महिलाओ खेत मे काम करती है लेकिन मात्र 13प्रतिशत महिलाओ के नाम ज़मीन है। पूरे साल 43000 के आस पास घरेलू हिंसा से पीड़ित होती है। बाद में आली संस्था लखनऊ से आलिमा जी और ज्योति जी ने घरेलू हिंसा कानून, 498ए,, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न आदि कानूनों पर विस्तार से बताया। आज का संचालन अस्तित्व सामाजिक संस्था की टीम लीडर रेहाना अदीब ने किया।

कार व बाइक की टक्कर में दो घायल7 18 |
रोहाना। सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गये। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी ने घायलों को उपचार हेतु चरथावल सीएचसी भर्ती कराया।
रोहाना चैकी क्षेत्र के चरथावल रोड बधाई खुर्द मोड़ के समीप कार और बाइक की भिड़त हो गई जिसमें दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर पहुँची पीआरवी २२१२ ने घायलों को उठाकर चरथावल सीएससी के लिए भेज दिया।

 

प्रमुख सचिव के दौरे से हडकम्प
मुजफ्फरनगर। जनपद मे दो दिवसीय दौरे के9 16 | अन्र्तगत प्रमुख सचिव कृषि एवं नोडल अधिकारी ने विभिन्न विभागों/विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण का अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रमुख सचिव कृषि एवं जनपद के नोडल अधिकारी अमित मोहन प्रसाद आज दोपहर अधिकारियो के साथ गंाव सरवट पहंुचे। जहंा पहंुच कर उन्होने पेयजन परियोजना का निरीक्षण कराते हुए क्लोरीन की जंाच करायी तथा ग्राम प्रधान व ग्रामवासियो से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना तथा मौके पर मौजूद अधिकारियो को निर्देशित किया कि जनसमस्याओ का प्राथमिकता पर समाधान सुनिश्चित करायें। इसके पश्चात नोडल अधिकारी अमित मोहन प्रसाद ने कच्ची सडक गाजावाली पुलिया आदि क्षेत्र मे पैदल भ्रमण कर निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया तथा अधिकारियो को निर्देशित किया। इस दौरान उनके साथ डी.एम.सेल्वा कुमारी जे, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, नगर मजिस्टैªट अतुल कुमार, एसडीएम सदर, सीओ सिटी दीक्षा शर्मा आईपीएस, थाना प्रभारी सिविल लाईन समयपाल अत्री आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन10 12 |

भारतीय किसान यूनियन ने प्रमुख सचिव को सौपे गए ज्ञापन मे गन्ना मुल्य घोषित कराने तथा किसानो से जुडी समस्याओं के निराकरण की मंाग की। भाकियू पुरकजी ब्लाॅक अध्यक्ष मंागेराम त्यागी के नेतृत्व मे प्रमुख सचिव कृषि एवं नोडल अधिकारी अमित मोहन प्रसाद से मिलकर किसानो की समस्याओ के संदर्भ मे एक ज्ञापन सौंपा। जिसमे मांग की गई कि नये सत्र मे गन्ना किसानो का भुगतान समय से कराया जाए। सरकारी अस्पताल मे जनहित मे और अधिक सुविधाऐं मुहैया करायी जाए। आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा किसानो का उत्पीडन किया जा रहा है। फर्जी तरीके से बिजली चोरी की एफ.आई.आर. दर्ज करायी जा रही है। पुरकाजी ब्लाॅक के ग्राम भूराहेडी मे सर्किल रेट अंकन 8 लाख रूपया बीघा है जबकि कृषि का वर्तमान मुल्य प्रति बीघा ढाई लाख है। एवं एन.एच.58 इसीगंाव के बराबर रोड पर स्थित है। भाकियू ने सिंचाई विभाग द्वारा हेड से टेल तक राजवाहे व नहरो की सफाई कराने की मांग की। ज्ञापन सौपने वालो मे मांगेराम त्यागी, मुकीम गौड, मोनू पंवार, सतीश भारद्वाज, राजू त्यागी आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

पुरस्कार देकर किया विजेताओं को पुरस्कृत8 21 |
मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था ब्राइट फ्यूचर के तत्वावधान में २४ नवंबर को संपन्न हुई उर्दू ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
मिमलाना रोड स्थित सम्राट इंटर कॉलेज में नेशनल एजुकेशन अवार्ड का आयोजन किया गया। शमा मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल, आरएन पब्लिक स्कूल, जीएस पब्लिक स्कूल, दि मुस्लिम पब्लिक स्कूल, आजाद हाईस्कूल, दून वैली पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, आईजी पब्लिक स्कूल, सदन पब्लिक स्कूल, मदरसा पैगाम ए इंसानियत, यूनिक पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, दीन मोहम्मद गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, सम्राट इंटर कॉलेज, डीएस पब्लिक स्कूल, होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, आर्य इंटरनेशनल एकेडमी, फारुख मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल, जैनबिया गल्र्स इंटर कॉलेज, सम्राट पब्लिक स्कूल समेत विभिन्न संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी संस्थानों के मेधावी छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्य एवं संचालकों को सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष फैसल काजमी ने बताया कि ४० संस्थानों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उर्दू ज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का परिणाम ७८ प्रतिशत रहा। सफल हुए छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकीम अहमद व नाजिम अकबर अतिथि रहे। इसके अलावा बीना शर्मा, डॉ सम्राट, असद जमा व सना थानवी, हाफिज अता उल हक आदि मौजूद रहे।

 

पोष्टिक आहार देने की तैयारी
जानसठ। नगर पंचायत ने अनूठी पहल प्रारंभ की है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने घरों में बची रोटी और सब्जी को एकत्र करने के लिए ई-रिक्शा घर-घर भेजने की योजना बनाकर एक नई शुरुआत की है। गोशाला में गायों को चारे के साथ ही पौष्टिक आहार भी देने की तैयारी है।
नगर पंचायत की ओर से मोहल्ला काजियान में नगर पंचायत के पुराने कार्यालय में गोशाला बना रखी है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना व अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा बनाई गई गोशाला में पशुओं को जहां उन्हें हरा चारा देने की व्यवस्था कर रखी है। वहीं, उन्हें पौष्टिक आहार देने के लिए भी एक नई व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि घरों में एक व्यक्ति का खाना हमेशा बचता है। इस राशन को नगर पंचायत द्वारा एकत्र कर गौशाला में बंधी गायों को हरे चारे के साथ पौष्टिक आहार भी दिया जा सकता है। इसके लिए नगर पंचायत द्वारा एक ई-रिक्शा लगाई गई है, जो कस्बे के हर मोहल्ले से घर घर जाकर बचा हुआ खाना एकत्र करेगी। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा पर माइक लगा कर बचा हुआ खाना देेने की अपील की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने समाजसेवी संस्थाओं व जनता से अपील करते हुए बचा हुआ खाना गोशाला के लिए देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बचा हुआ खाना फेंकने से भी आम जनता को मुक्ति मिलेगी, वह गोमाता को दिया हुआ खाना से एक पुण्य कार्य भी करने का मौका मिलेगा।

अस्पताल में दवा के लिए जूझ रहे मरीज
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल से दवा हासिल करने में मरीजों को जूझना पड़ता है। दवा खिड़की पर दवा पाने के लिए खूब मारामारी मचती है। घंटों लाइन के लगने के बाद भी मरीजों को दवा नहीं मिल रही है। स्थिति यह है कि जिले के नोडल अधिकारी के आदेश के बावजूद अतिरिक्त दवा खिड़की की व्यवस्था नहीं की गई है।
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन दो हजार तक मरीज आते हैं। इन मरीजों को चिकित्सक को दिखाने और फिर दवा हासिल करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। पहले डाक्टर को दिखाने में घंटों लगते हैं और फिर दवा हासिल करने के लिए खिड़की पर घंटों लाइन में लगना पड़ता है। प्रतिदिन अस्पताल समय में सबसे ज्यादा भीड़ दवा खिड़की पर ही रहती है। जिला अस्पताल में तीन दवा खिड़कियां होने के बावजूद मरीजों को भारी भीड़ में परेशान होना पड़ता है। कुछ माह पूर्व जिला अस्पताल के निरीक्षण पर आए तत्कालीन नोडल अधिकारी ने भी दवा खिड़की बढ़ाने के निर्देश दिए थे। कृषि सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी अमित मोहन प्रसाद ने भी जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने भी दवा खिड़की पर मरीजों की भीड़ देखकर अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उधर, सीएमएस डा. पंकज अग्रवाल का कहना है कि महिला-पुरुष और दिव्यांगों के लिए अलग-अलग दवा खिड़कियां हैं। मरीजों की संख्या काफी है। इसके चलते दवा खिड़की पर भी भीड़ बढ़ जाती है। मरीजों की सुविधा के लिए अतिरिक्त व्यवस्था का प्रयास किया जाएगा।
भीड़ से जूझते हैं मरीज-बीमारी से जूझते मरीजों को दवा हासिल करने के लिए भीड़ से भी जूझना पड़ता है। दवा खिड़की पर लाइन में लगे वृद्ध हनीफ ने बताया कि बुखार के बावजूद पिछले एक घंटे से लाइन में लगे हैं। खालापार निवासी नाजमा ने बताया कि कई दिनों से उसका इलाज चल रहा है, लेकिन दवा लेने के लिए घंटों तक लाइन में लगना पड़ता है। रामपुरी निवासी परमेंद्र, साकेत कॉलोनी के हरीश भी बीमारी के बावजूद काफी देर से दवा खिड़की पर लाइन में लगे नजर आए। मरीजों ने दवा खिड़की बढ़वाने की मांग की है।
जिला अस्पताल का निरीक्षण कर दिए निर्देश-कृषि विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लड बैंक, इमरजेंसी सेवा तथा पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। सीएमओ तथा सीएमएस को निर्देश दिए कि मरीजों को कोई दिक्कत न हो। उनकी सुविधाओं का ध्यान रखें।

बाईक सवार युवक की मौत,मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी
मुजफ्फरनगर। देररात्रि में बाईक पर सवार होकर वापिस घर लौट रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। उसकी अपाचे बाईक एक अज्ञात वाहन से टकराकर एक खेत में जा गिरी, जिससे वह गंभीररूप से घायल हो गया और उसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार छपार थाना क्षेत्र में बरला से देवबंद जाने वाले मार्ग पर अपाचे बाईक संख्या डीएल-3एस बीएच 0459 पर सवार युवक बीती देर रात्रि में अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह बाईक समेत एक खेत में जा गिरा और गंभीररूप से घायल होने पर उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक
मुजफ्फरनगर। शहर निवासी महिला ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या का प्रयास करने, शौहर पर शारीरिक शोषण करने पर मायके में आकर तीन तलाक देने का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह नवंबर-2015 को खालापार के युवक के साथ हुआ था। महिला का कहना है कि निकाह के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये व कार की मांग शुरू कर दी गई। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल में उसके साथ मारपीट की जाने लगी और शौहर ने संबंध बनाने शुरू कर दिए। विरोध करने पर उसे धमकियां दी जाने लगीं। आरोप है कि 24 नवंबर की रात शौहर शाहनवाज, ससुर फैय्याज, सास रुखसाना परवीन और ननदोई आफताब ने महिला के साथ मारपीट कर उसके गले में दुपट्टा डालकर हत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे चार साल की बच्ची के साथ रात में ही घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद पीड़िता अपने मायके चली गई। आरोप है कि 25 नवंबर को आरोपी मायके जा पहुंचे और दहेज की मांग पूरी करने का दबाव बनाया। दहेज न देने की बात कहे जाने पर शौहर ने महिला को तीन तलाक देकर अपने संबंध तोड़ने की बात कही और धमकी देकर वहां से चले गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

“मशीन लर्निंग“ विषय पर कार्यशाला का आयोजन11 1 |
मुजफ्फरनगर। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज की इकाई श्रीराम काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग के कम्प्यूटर सांइस एंड इंजीनियरिंग संकाय द्वारा “मशीन लर्निंग“ विषय पर एक दिवसीय तकनीकी कार्यशला का आयोजन किया गया। जिसमें ‘‘आइटेनिक टैक्नोलाॅजीस-नोयडा’’ के तकनीकी विशेषज्ञ साफ्टवेयर डेवलेपर मुदीत शर्मा एवमं कंपनी के ही मानव संसाधन प्रबंधक नितिन उपाध्याय ने द्वितीय, तृतीय एवम् चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों को मशीन लर्निंग के विभिन्न तकनीकी गुर बताए।
कार्यशाला मे तकनीकी विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों को मशीन लर्निंग के महत्व को बडी बारीकी से समझाते हुए बताया कि मशीन लर्निंग एक एल्गाॅरिथ्म है जो कि साॅफ्टवेअर को सही रूप से चलाने में मदद करती है और परिणामों को बिना किसी प्रोग्रामिंग के पूर्व सूचित करने में काम आता है। मशीन लर्निंग का सामान्य काम यह है कि वह ऐसी एल्गाॅरिथ्म बनाए जिससे वो इनपुट डाटा को लेकर सांख्यिकी मूल्यांकन कर सके। ताकि आउटपुट में आने वाला डाटा बता सके और नए डाटा को भी अपडेट कर सके। उन्होंने आगे बताया कि लोग मशीन लर्निंग से परिचित है क्यांेकि लोग इंटरनेट से आॅनलाइन शाॅपिग करते है और जो विज्ञापन चलते हैं वो भी मशीन लर्निंग का ही परिणाम है। आॅनलाइन डिलीवरी में भी कुछ सर्च इंजन होते हैं जो मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करते है।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज के चेयरमैन, डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने श्री राम इंजीनियरिंग कॉलेज के कम्प्यूटर सांइस एण्ड इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों का तकनीकी ज्ञान विकसित होता है तथा उनके आत्मविश्वास मे भी वृद्धि होती है एवं उन्होने बताया कि मशीन लर्निंग मुख्य रूप से एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें मशीनंे मानव दिमाग की तरह चीजों को सीखती है और इस प्रक्रिया में उन्हें किसी मानव की सहायता की आवश्यकता नहीं पड़ती।
इस अवसर पर श्री राम ग्रुप आॅफ कोलेजेज के चीफ प्लेसमेंट काॅर्डिनेटर एवंम कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष पवन गोयल ने कहा कि मशीन लर्निंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और किसी भी तरह के धोखे को पकडने, स्पैम को फिल्टर करने, थे्रट डिटेशन और नेटवर्क सिक्योरिटी आदि कार्यो में भी इस तरह की टैक्नोलाॅजी का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह की तकनीकी कार्यशालाओं को सम्पन्न कराने के लिय श्री राम ग्रुप आॅफ कोलेजेज प्रतिबद्व है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से श्री राम इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के तकनीकी ज्ञान मे निश्चित रूप से वृद्धि होगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने मंे श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज के कम्प्यूटर सांइस एवम् इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष ई0 पवन गोयल , इलैक्ट्राॅनिक्स एण्ड कम्न्यूकेशन विभाग की विभागाध्यक्षा ई0 साक्षी श्रीवास्तव, रूचि राॅय, अंकुर रोहिला, प्रीयम त्यागी, देवेश मलिक, आदित्य सैनी और अनुज कुमार आदि प्रवक्तागण उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk