Lucknow News: हवाला का शक- चार कारोबारियों पर Income tax का छापा, 3 करोड़ बरामद
Lucknow News: केंद्रीय एजेंसियां चुनाव में धन के अवैध इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई कर रही हैं। पिछले दिनों कानपुर और कन्नौज के इत्र कारोबारियों के यहां कार्रवाई कर करोड़ों रुपए बरामद किये गए थे। अब लखनऊ में रकाब गंज क्षेत्र के 5 कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर यह बड़ी कार्यवाही की गई है। यह छापेमारी आयकर विभाग की टीम ने की है।
आयकर विभाग ने लखनऊ के रकाबगंज इलाके में चार कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है जिनका संबंध हवाला कारोबार से है. यह मामला शुक्रवार को गोण्डा में चेकिंग के दौरान एक कार से 65 लाख रूपये की बरामदगी से जुड़ा है जिसके बाद आयकर विभाग ने सुरागरसी करते हुए रकाबगंज इलाके में छापेमारी की है. आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक़ अब तक कारोबारियों के ठिकानों से तीन करोड़ रूपये से अधिक कैश बरामद किया जा चुका है. शनिवार रात को शुरू हुई छापेमारी की कार्रवाई देर रात तक जारी है.
सूचना आयकर विभाग को
इनमें से एक कारोबारी का नाम अमित अग्रवाल बताया जा रहा है. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग के दौरान गोण्डा की करनैलगंज कोतवाली अंतर्गत भभुआ चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार शाम लखनऊ की ओर से आ रही कार से करीब 65 लाख बरामद किए थे. कार में मौजूद लोग चेकिंग के दौरान पकड़ी गई रकम का कोई पुख्ता रुाोत नहीं बता सके, जिसके बाद यह रकम चुनाव में इस्तेमाल होने की आशंका के मद्देनजर जब्त कर ली गयी और इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गयी.
पता चला है कि छापे की कार्रवाई अभी जारी है। यह कार्रवाई गोंडा में हवाला कारोबारियों पर की गई कार्रवाई के बाद मिले इनपुट के आधार पर की गई है।इससे पहले गोंडा में जांच के दौरान शुक्रवार को पकड़े गए हवाला कारोबारियों से 65 लाख की रकम बरामद की गई थी। लखनऊ में कारोबारियों के यहां से 3 करोड़ की रकम जप्त की गई है।
सूत्रों की मानें तो कार में सवार सिद्धार्थनगर निवासी कन्हैया अग्रवाल व चंदन अग्रवाल से पूछताछ में पता चला कि यह रकम लखनऊ से लाई गयी है जो हवाला से जुड़ी है. इसके बाद आयकर विभाग ने इस मामले की गहराई से जांच के लिए कार सवार लोगों द्वारा बताए गये रकाबगंज के कारोबारियों के ठिकानों पर पुलिस बल के साथ छापेमारी की है. फिलहाल आयकर विभाग द्वारा छापेमारी की कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है.
सुपारी कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी
बताया गया है कि लखनऊ के बड़े सुपारी कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है यह छापेमारी लखनऊ के कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल (Businessman Narendra Agarwal) के ठिकानों पर की गई है। सूत्रों के अनुसार शक है कि नरेंद्र हवाला कारोबार से जुड़े हुए हैं। बताया गया है कि गोंडा में पकड़े गए कारोबारियों की निशानदेही पर आयकर विभाग में अग्रवाल के नेहरू क्रॉस (Nehru Cross) स्थित एक धर्मशाला के पास बने 4 मंजिला मकान और सुभाष मार्ग, शास्त्री नगर और रकाबगंज में बने मकानों की तलाशी ली है।
छापेमारी की कार्रवाई शनिवार की रात शुरू हुई थी जो अभी तक जारी है। सूत्रों के मुताबिक बंद कमरों को खुलवा कर इस रकम की बरामदगी की गई है। अग्रवाल के घर के बाहर पुलिस फोर्स (Police Force) मौजूद है और जांच में टैक्स चोरी (Tax Evasion) के तमाम दस्तावेज मिलने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र अग्रवाल से जब पूछताछ की गई तो वह इस रकम का स्रोत अभी तक नहीं बता सके हैं।

