खेल जगत

Chris Devlis ने मचाई तबाही, 72 गेंदों में ठोके 237 रन..

Chris Devlis: क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसा होता है कि बल्लेबाज पिच पर जम जाता है और गेंदबाज के लिए उसे आउट करना नामुमिकन हो जाता है. ऑस्ट्रेलिया में सोमवार को कुछ ऐसा ही हुआ. विक्टोरिया प्रीमियर क्रिकेट के एक मैच में मेलबर्न के बल्लेबाज क्रिस देवलिस 72 गेंदों में 237 रन ठोक दिए. 

https://twitter.com/MyCricketAus/status/1484764192574160896?ref_src=twsrc%5Etfw

कैंपरवेल मैगपाइस के इस ओपनर ने अपनी पारी में 20 चौके और 24 छक्के जड़े. Chris Devlis ओपनिंग करने उतरे थे. खास बात ये रही कि 72 गेंदों में से 44 को उन्होंने बाउंड्री के पार भेजा. Chris Devlis की इस पारी की बदौलत उनकी टीम 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 441 रनों का विशाल स्कोर बनाई. जवाब में Kingston Hawthorne 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन ही बना सकी.

Chris Devlis की पारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जब वह 236 रन पर थे तब उन्होंने जीवनदान मिला था. फॉक्स स्पोर्ट्स के अनुसार, यह विक्टोरिया प्रीमियर क्रिकेट के पुरुषों के द्वितीय श्रेणी के इतिहास में छठा सर्वोच्च स्कोर है. क्रिस से पहले मॉर्गन पर्सन क्लार्क ने 2015-16 सीजन में नाबाद 254 रन बनाए थे. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 18 =