उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: निर्माणाधीन मकान में खंभों के बीच गला काटकर की युवक की हत्या

Sonbhadra News: चोपन थाना क्षेत्र  के तेलगुड़वा पेट्रोल टंकी के पास हाईवे किनारे एक निर्माणाधीन मकान के भीतर युवक की गला काटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सोमवार को निर्माणाधीन मकान के कमरे में हत्या किए गए व्यक्ति का शव मिली तो सनसनी फैल गई।

पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रताप सिंह  और अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम (forensic team) और डॉग स्क्वायड दस्ते से पड़ताल कराई गई, लेकिन कोई खास क्लू पुलिस के हाथ नहीं लग पाया। देर शाम तक पुलिस युवक के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई थी। वहीं, शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

युवक का खून से लथपथ शव

तेलगुड़वा  निवासी रामकुमार गोंड़ पुत्र दयाराम हाईवे किनारे स्थित पेट्रोल पंप के पास मकान का निर्माण करा रहे हैं। सोमवार को वह छत की ढलाई के लिए हो रही सटरिंग के कार्य को देखने पहुंचे तो एक कमरे में युवक का खून से लथपथ पड़ा शव देखकर सन्न रह गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि उसकी गर्दन धारदार हथियार से वारकर काटी गई थी।

सिर पर भी वार किया गया था, जिसके चलते सिर में भी खून लगा हुआ था। युवक मृत हालत में खम्भों के बीच में पड़ा हुआ था। लाश के पास में खून से सना गमछा और एक नई बनियान पड़ी हुई थी।

वारदात की सूचना मिलते ही चोपन इंस्पेक्टर केके सिंहऔर डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर अपने दल बल के साथ पहुंच गए। मौके की स्थिति जांचने के बाद उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। देर शाम तक सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह, स्वाट प्रभारी अमित कुमार, डाग स्क्वायड प्रभारी पवन कुमार आदि वारदात से जुड़े क्लू जुटाने में लगे रहे।

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह  का कहना था कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हत्या करने के कारणों को अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 14 =