Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर। महाराजा अग्रसेन कन्या डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारम्भ प्राचार्या डॉ. अनिता रानी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया।

शिविर में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन के अन्तर्गत अध्यापिकाओं एवं स्वयं सेविकाओं ने मलिन बस्ती की सड़कों एवं नालियों में सफाई अभियान चलाते हुए लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता के बिना स्वस्थ रहना मुश्किल है

 वहीं गंदगी से होने वाली बीमारियों, उनसे बचाव, प्लास्टिक व पॉलीथिन का समाज पर दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए लोगों को जागरूक किया। लोगों को यातायात के नियम बताते हुए पेट्रोल की बचत, वाहनों की समय-समय पर मरम्मत, हेलमेट के लाभ के प्रति प्रेरित किया।

स्वयं सेविकाओं ने घर-घर जाकर लोगों को जल संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रेरित किया। डॉ अनिता रानी ने जल के महत्व को समझाते हुए कहा कि जल ही जीवन है। जल के अभाव में सृष्टि की कल्पना करना भी निरर्थक है। प्राचार्या डॉ अनिता रानी, कार्यक्रम अधिकारी सरिता रानी, डॉ सारिका शर्मा, ऋचा शर्मा, रीना शर्मा, अमित सिहल, प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार, बबलू, सोनू आदि का सहयोग रहा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk