Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भोपा रोड-सड़क का किया शिलान्यास

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार मे आशातीत विकास हो रहा है। सरकार समाज के हर वर्ग के हितो की रक्षा के लिए कृत संकल्पित है। सरकार द्वारा जनहित मे शुरू की गई विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है।

विभिन्न विकास कार्यो तथा जनयोजनाओ से योगी सरकार को अनूठी पहचान मिली है। भोपा रोड गांधी नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सामने सडक के शिलान्यास के अवसर पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किये।

सडक के शिलान्यास के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पधारे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रो मे हो रहे विकास कार्यो से नागरिको को लाभ मिलेगा तथा जनजागरूकता से स्वच्छता अभियान को बढावा मिलेगा।

इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक गर्ग,सभासद सुनील शर्मा, विशाल गर्ग, रोहताश पाल, रेणू गर्ग सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk