Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शिक्षक सहित नौ बच्चों की मिड् डे मिल खाने से हालत बिगडी

1 2 |मुजफ्फरनगर। बच्चों के पौषणिक स्तर को सुधारने के उद्देश्य से शुरू किये गए मिड डे मील की गुणवत्ता को लेकर अधिकतर शिकायतें आती रहती हैं, लेकिन मुजफ्फरनगर में तो हद ही हो गई। मिडडे मील के खाने में भारी लापवाही खाने में लापरवाही का मामला सामने आया जिसमें मिड डे मिल में मरा हुआ चूहा मिला।

जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद पचेंडा में मिड डे मील का खाना खाने से ९ बच्चों सहित क्लास टीचर की हालत बिगड़ गयी। आनन फानन में सभी बच्चों इलाज के लिए कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिडडे मिल के खाने में मरा चूहा निकलने से हडकम्प मच गया। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकरी सेल्वा कुमारी जे ने बड़ी कार्यवाही की जिसमें समिति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये। मिड डे मील उपलब्ध कराने वाली संस्था जन कल्याण सेवा समिति हापुड़ के विरुद्ध जिलाधिकारी ने दिये एफआईआर के निर्देश दिये

स्कूल में जन कल्याण सेवा समिति हापुड़ द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा था मिड डे मील-
सुबह एक शिक्षक समेत ९ बच्चों को मिड डे मील खाने के लिए दिया। इसी दौरान मिड डे मील परोसने के दौरान एक बच्चे के बर्तन में मरा हुआ चूहा दिखाई दिया। जिससे छात्रों और शिक्षकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मिड डे मील को सील कर दिया।

साथ ही सभी बच्चों से खाना वापस लिया गया। इस समय अवधि तक एक शिक्षक समेत ९ बच्चों ने मिड डे मील चख लिया था। इनमें से दो-तीन बच्चों को उल्टी आने पर कॉलेज प्रशासन ने ९ बच्चों और शिक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk